✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Watch: पाकिस्तान की सीमा को करवा चौथ पर मिली खुशखबरी, यूट्यूब ने दी पहली सैलरी, पति सचिन बोले- 'कभी नहीं सोचा था कि...'

एबीपी न्यूज वेब डेस्क   |  02 Nov 2023 12:32 PM (IST)

Sachin Seema Latest Video: सीमा ने कहा कि यूट्यूब से मुझे 45 हजार रुपये मिले हैं. लोग मुझसे पूछते थे कि आपको पैसे मिल रहे हैं या नहीं. लेकिन मुझे अब जाकर मेरी पहली सैलरी मिली है.

Watch: पाकिस्तान की सीमा को करवा चौथ पर मिली खुशखबरी, यूट्यूब ने दी पहली सैलरी, पति सचिन बोले- 'कभी नहीं सोचा था कि...'

(पाकिस्तान की सीमा को करवा चौथ पर मिली खुशखबरी)

Sachin Seema Youtube Salary: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदार को उनकी पहली सैलरी मिल गई है. उनको ये सैलरी यूट्यूब से मिली है. सीमा पहली सैलरी पाकर बेहद खुश हैं. खास बात ये है कि सीमा को ये सैलरी करवा चौथ से कुछ दिन पहले ही मिली है. सीमा ने एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान ये खुलासा किया है. सीमा ने ये भी बताया कि लोगों के प्यार और सपोर्ट की वजह से ही उन्हें ये सैलरी मिली है. सीमा की सैलरी से उनके पति ने करवा चौथ का गिफ्ट भी दिया है. 

सीमा ने कहा कि यूट्यूब से मुझे 45 हजार रुपये मिले हैं. लोग मुझसे पूछते थे कि आपको पैसे मिल रहे हैं या नहीं. लेकिन मुझे अब जाकर मेरी पहली सैलरी मिली है. आने वाले महीने में मुझे इससे ज्यादा सैलरी ही मिलेगी. सीमा हैदर ने इसके लिए लोगों का शुक्रिया किया और कहा कि उनके प्यार और सपोर्ट के बिना ये मुमकिन नहीं था. सीमा के पति सचिन ने भी एबीपी न्यूज से बात की. करवा चौथ के मौके पर सचिन ने कहा कि कभी सोचा नहीं था कि सीमा मेरी जिंदगी में आएगी. लेकिन सीमा के आने के बाद मेरी जिंदगी बदल गई है. वहीं, सीमा ने कहा कि जिस दिन के लिए मैं रात दिन रोती थी, वो दिन आज आ गया है. सचिन के साथ मैं बहुत खुश हूं और मुझे लोगों की परवाह नहीं है. सचिन ने कहा कि सीमा को वह हर खुशी देना चाहते हैं.

सीमा ने कही ये बड़ी बात

सीमा ने बताया कि वह करवा चौथ पर ज्यादा कुछ नहीं कर पाती थीं. लेकिन सचिन ने उन्हें बारीकियां बताई. सीमा ने ये भी कहा कि पहले पति के साथ वह ज्यादा खुश नहीं थीं. लेकिन अब वह भगवान की शुक्रगुजार हैं कि उनकी लाइफ में सचिन जैसा पति है. ये पूछे जाने पर कि सीमा पाकिस्तान में कैसे करवा चौथ मनाती थीं तो सचिन ने कहा, 'पाकिस्तान में जब सीमा करवा चौथ मनाती थी तो मैंने उसे सारी बातें बताई थी.' सचिन ने बताया कि उन्होंने अपनी मां से करवा चौथ के बारे में सारी जानकारी लेते थे. सचिन ने कहा कि सीमा हैदार मेरी पहली मोहब्बत है. 

ये भी पढ़ें-

 Video: पाकिस्तान में कैसे करवा चौथ मनाती थीं? पहले पति की कहानी बताकर इमोशनल हुईं सीमा हैदर, देखें वीडियो

Published at: 02 Nov 2023 12:32 PM (IST)
Tags:SachinSeema HaiderKarwa Chauth 2023
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • Watch: पाकिस्तान की सीमा को करवा चौथ पर मिली खुशखबरी, यूट्यूब ने दी पहली सैलरी, पति सचिन बोले- 'कभी नहीं सोचा था कि...'
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.