Trending Boy Dance Video: इंटरनेट की दुनिया ने सभी को अपना टैलेंट दिखाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक मंच प्रदान किया है. यहां आपको बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को अपने अलग-अलग तरह के हुनर दिखाते देखेंगे, जिसमें सबसे ज्यादा डांस वीडियो ही सामने आते हैं. छोटे बच्चों के डांस वीडियो देख यूजर्स का दिन बन जाता है. इन बच्चों के मासूम अदाएं और दिल छू लेने वाले एक्सप्रेशन किसी को भी अपना दीवाना बना देते हैं. एक ऐसा ही वीडियो एक छोटे लड़के का सामने आया है, जो एक मराठी गाने पर जबरदस्त डांस (Dance On Marathi Song) कर रहा है, जबकि गाने के बोल सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे.

वीडियो में आप देखेंगे कि एक छोटा बच्चा, स्कूल के कपड़े पहने और पीठ पर स्कूल बैग टांगे गजब का डांस कर रहा है. ये छोटा बच्चा अपनी डांसिंग स्टाइल और मजेदार एक्सप्रेशन से नेटिज़न्स को अपना दीवाना बना दिया है. वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे अहिराणी लोक गीत 'माला बाई दारुद्या भेटला नवरा मझन नसीब फूटलम गण...' (शराब के नशे में पति से मिला) शुरू होता है और वीडियो में दिख रहा छोटा स्कूली बच्चा गजब का डांस करने लगता है.

ये रहा वीडियो:

 

वीडियो को मिल 75 लाख व्यूज़

इस दिलचस्प वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर amol__lengare नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को 7.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं वहीं अब तक सवा चार लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो में दिख रहे छोटे से बच्चे की मासूमियत से भरा डांस देख आप भी यही सोचेंगे कि इस उम्र में जिंदगी कितनी बेफिक्र लगती है...इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स ने बहुत पसंद किया है.

ये भी पढ़ें: पेड़ से मोरनी के अंडे चुरा रही थी महिला... तभी मोर ने ऐसे सिखाया सबक