Ukraine War Viral Video: 24 फरवरी से रूस और यूक्रेन के बीच (Russia And Ukraine War) जंग जारी है. शुरुआत से रूस इस जंग में यूक्रेन पर भारी पड़ा है. रूस ने पहले तो यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर हमले किए, लेकिन बाद में रिहायशी इमारतों को भी नहीं बख्शा. हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. इस वीडियो में आप यूक्रेन के इलाके में तबाही मंजर को देख सकते हैं.

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे इस वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं कि यूक्रेन (Ukraine) के जाटोका (Zatoka) इलाके में पूरी तरह से तबाही नजर आ रही है. आसमान में धुआं ही धुआं नजर आ रहा है और इमारतें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं. इस वीडियो को देखकर इस बात का अंदाजा लगाना काफी आसान है कि यहां के निवासियों पर क्या गुजर रही होगी.

जाटोका में एयर स्ट्राइक

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को यूक्रेन के पत्रकार ने पोस्ट किया है. वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, रूसी सेना ने यूक्रेन के जाटोका में एयर स्ट्राइक (Airstrike In Zatoka) की, जिसके बाद ये हालात देखने को मिले हैं. हर तरफ सिर्फ तबाही का मंजर है. धमाके के कारण ऊंची-ऊंची इमारतें आग की चपेट में हैं. 

वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर lllia Ponomarenko नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. महज 19 घंटे पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को अभी तक 1.40 लाख बार देखा जा चुका है. 2 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो पर नेटिजन्स की ढेरों प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जिसमें लोग रूस की आलोचना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Longest Train: भारतीय रेलवे ने चलाई 6 इंजनों वाली 3.5 किलोमीटर लंबी Super Vasuki ट्रेन, रेल मंत्री ने शेयर किया वीडियो

ये भी पढ़ें- Trending: अमेरिका में 2000 बच्चों ने एक साथ की भागवत कथा, वीडियो देख मंत्रमुग्ध हो जाएंगे आप