रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान करने के साथ ही अपने हमले तेज कर दिए हैं. इसके साथ ही रूस की ओर से दावा किया जा रहा है कि उन्होंने  यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया. वहीं जानकारी दी जा रही है कि यूक्रेन के लुंगास्क में दो शहरों ने रूसी सेना के सामने अपना सरेंडर कर दिया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर युक्रने पर हमले का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रूसी सेना की ओर से किए गए मिसाइल अटैक के बाद हुए धमाके बाद उठते धूंए के गुबार को देखा जा सकता है. यह फुटेज काफी डरावना वाला है. वीडियो को देख कर धमाके की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है. फिलहाल धमाके में हुए जान-माल के नुकसान की अभी कोई जानकारी नहीं है. वहीं इसी बीच दुनियाभर के बड़े नेता रूस को युद्ध विराम की नसीहत देते नजर आ रहे हैं.

फिलहाल यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद दुनियाभर के तमाम बड़े देशों की तरफ से इसकी निंदा की जा रही है. अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन समेत कई देशों ने रूस को हमला रोकने की सलाह दी है. वहीं यूक्रेन पर रूस के हमले बढ़ते जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि रूस की सेना ने लुंगास्क में दो शहरों में घुसी थी और हमला किए जाने के बाद वहां मौजूद यूक्रेन के जवानों ने हालात बिगड़ता देख सरेंडर कर दिया. 

बताया जा रहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के दौरान दोनों ओर से मिसाइलों से हमले किए जा रहे हैं. यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि उन्होंने रूस के एक फाइटर जेट और कुछ हेलिकॉप्टर्स को मार गिराया गया है. रूस के खिलाफ यूक्रेन भी डटकर मुकाबला करने की बात कह रहा है.

इसे भी पढ़ेंःकीव में धमाकों की आवाज सुनने के बाद लाइव टीवी पर रिपोर्टर ने पहनी सुरक्षा जैकेट और हेलमेट, वीडियो हुआ वायरल

जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं KL Rahul, वीडियो में देखें कमबैक की तैयारी