Trending Romantic Couple Dance Video: सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे डांस वीडियो देखे होंगे. किसी वीडियो में बच्चे तो किसी में युवा और किसी में कपल डांस करता दिख जाता है. ये वीडियो अक्सर इंटरनेट पर धमाल मचाने नजर आते हैं क्योंकि ये डांस वीडियो यूजर्स का भरपूर मनोरंजन करने और मन प्रसन्न करने का दम रखते हैं. ऐसा ही एक वीडियो एक बुजुर्ग दंपति का भी वायरल हुआ है, जो एक दूसरे के साथ रोमांटिक कपल डांस करते हुए नजर आ रहा है.

वीडियो में आप देख सकते हैं एक घर में एक पार्टी चल रही है. इस दौरान एक बुजुर्ग कपल भी नजर आ रहा है और म्यूजिक बजते ही दोनों धीरे-धीरे डांस करने लगते हैं. ये दोनों एक दूसरे में मदहोश होकर गाने का लुत्फ उठा रहे हैं.  उनके आस-पास लोग मुस्कुराते हुए, दोनों का रोमांटिक डांस देखते नजर आ रहे हैं. रिलेशनशिप गोल्स दे रहा है ये वीडियो.

वीडियो देखिए:

बेहद रोमांटिक है ये वीडियो

वीडियो में आपने देखा कि एक बुजुर्ग दंपति एक दूसरे में खोकर बढ़िया कपल डांस कर रहे हैं. इनके इस प्यार भरे लम्हें को कैमरे में कैद कर लिया गया जो अब सोशल मीडिया पर आपने दिलचस्प कंटेंट की वजह से तेज़ी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद आपके चेहरे पर भी एक बड़ी सी मुस्कान आ गई होगी.

वायरल हुआ कपल डांस का वीडियो

इस इंस्टाग्राम रील के कैप्शन में लिखा हुआ है कि, "एक प्रेम कहानी...नृत्य और संगीत में." इस वीडियो को शेयर किए गए लगभग दो हफ्ते हो चुके हैं और इसे हजारों यूजर्स से तारीफ मिल चुकी है. ये वीडियो यूजर्स को बहुत पसंद भी आ रहा है, इसलिए इसे वो लगातार शेयर भी कर रहे हैं, जिसकी वजह से ये तेज़ी से वायरल भी हुआ है.

ये भी पढ़ें:

भीड़ के मना करने के बाद भी पवित्र पिरामिड पर चढ़ गई महिला