Trending Rat Fight Wth Snake: सभी जानते हैं कि सांप कितना जहरीला होता है. किंग कोबरा (King Cobra) दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक है जो आमतौर पर भारत में पाए जाते हैं. वे अधिकतर अन्य सांपों को खाते हैं और कभी-कभी छोटे स्तनधारियों, छिपकलियों व पक्षियों को भी खाते हैं. इस वीडियो में सांप को चूहे के बच्चे का शिकार करने की कोशिश करते देखा जा सकता है.

वीडियो में आप एक किंग कोबरा (King Cobra Video) को चूहे के बच्चे पर हमला करते देखेंगे, लेकिन एक बड़ा चूहा उसको बचाने के लिए आता है. कोबरा बहुत बड़ा नहीं है और चूहा सांप पर बहुत गुस्सा है क्योंकि उसने उसके बच्चे को चोट पहुंचाने की कोशिश जो की थी. 

वीडियो देखें:

चूहे ने सिखाया सांप को सबक

वीडियो में आपने देखा कि कैसे एक चूहा अपने बच्चे को बचाने के लिए एक कोबरा सांस से भिड़ जाता है. इतना ही नहीं अपने बच्चे को बचाने के बाद ये चूहा सांप को अच्छे से सबक सिखाता है और उसे वहां से दौड़ा दौड़ा कर भगा देता है. चूहा कोबरा की पूंछ को काटता है और उस पर कूद जाता है जिससे सांप अपनी जान बचाने के लिए दौड़ता है. सांप को चूहे से बचने की कोशिश करते वीडियो में देखा जा सकता है.

चूहे की बहादुरी का वीडियो वायरल

इस वीडियो को 'रैट वर्सेज स्नेक फाइट' का कैप्शन दिया गया है जिसे यूट्यूब पर शेयर किया गया है. अब तक इस वीडियो 90 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फाइट वीडियो (Fight Video) देखकर स्पष्ट पता चलता है कि इस लड़ाई का विनर ये  चूहा है.

ये भी पढ़ें:

Watch: कुत्ते के साथ "Hide & Seek" खेलती बच्ची का क्यूट वीडियो वायरल, आप भी देखिए

मां की नकल करने के चक्कर में टीले से लुढ़क गया छोटा हाथी, वीडियो देखकर हंसी नहीं रुकेगी