सोशल मीडिया पर इन दिनों राजस्थान की एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला शीशे में देखकर दूर रखी बोतल पर निशाना लगाती नजर आ रही है. महिला के निशाना लगाने का अंदाज देखकर लोग हैरान हैं और उसकी तुलना महाभारत के महान धनुर्धर अर्जुन से कर रहे हैं. वीडियो में महिला की एकाग्रता और निशाना लगाने के तरीके ने लोगों का ध्यान खींच लिया है. अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
शीशे में देखकर बोतल पर लगाया निशाना
वायरल वीडियो में एक महिला पारंपरिक राजस्थानी कपड़ों में नजर आ रही है. उसके हाथ में एक राइफल नजर आ रही है, जिससे वह निशाना लगा रहीं है. सामने की ओर रखी बोतल को निशाना बनाने के लिए महिला शीशे का सहारा लेती है. इस दौरान वह पूरी एकाग्रता के साथ निशाना साधती नजर आती है. वीडियो में उसका यह अनोखा अंदाज देखकर लोग हैरान हैं.
यह भी पढ़ें : हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल
महिला का टैलेंट देख यूजर्स को याद आए अर्जुन
महिला के इस अंदाज को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उसकी तुलना अर्जुन से कर रहे हैं. अर्जुन महाभारत में अपनी एकाग्रता और तीरंदाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने पानी में मछली का प्रतिबिंब देखकर मछली की आंख भेद दी थी. ऐसे में महिला का शीशे में देखकर निशाना लगाने वाला वीडियो लोगों को उनकी याद दिला रहा है. कई यूजर्स महिला के आत्मविश्वास और निशाना साधने के तरीके की तारीफ कर रहे हैं. वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि टैलेंट किसी पहचान का मोहताज नहीं होता और सही मौका मिलने पर कोई भी अपनी प्रतिभा दिखा सकता है.
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "अरे, ये तो अर्जुन निकली!" वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, "इन्हें घर से निकलने दिया जाए तो सामने आए टैलेंट देखकर दुनिया हैरान रह जाएगी." कुछ यूजर्स ने महिला की तारीफ करते हुए लिखा कि हुनर गांवों और घरों में भी खूब देखने को मिलता है, बस उसे सामने आने का मौका मिलना चाहिए. वहीं, कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि निशाना लगाने के लिए ऐसी एकाग्रता तो बड़े-बड़े निशानेबाजों में भी नहीं दिखती.
यह भी पढ़ें : ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
