Snake And Cat Fight Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर जंगली जानवरों (Wild Animals) के बीच हुई लड़ाई के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इसी कड़ी में आपने बिल्ली को कई जानवरों से उलझते हुए देखा होगा, लेकिन आपने ये कभी नहीं देखा होगा कि कोई बिल्ली किसी सांप से उलझ पड़े.
सांप (Snake) और बिल्ली (Cat) का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक बिल्ली अपने बच्चों के लिए खूंखार सांप से भिड़ जाती है.
आप वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक बड़े से बिल के अंदर बिल्ली अपने बच्चों के साथ बैठी होती है. अचानक एक जहरीला विशालकाय अजगर (Python) को बिल्ली के नजदीर आने की कोशिश करता है. आप देख सकते हैं कि अजगर सीधे बिल्ली पर हमला कर देता है.
अजगर और बिल्ली की जबरदस्त लड़ाई
बिल्ली अपने बच्चों को पीछे रखती है और अजगर से खुद मुकाबला करने का फैसला करती है. बिल्ली भी सांप को मुंहतोड़ जवाब देती है. किसी तरह बिल्ली बच्चों को लेकर भागने की कोशिश करती है और अचानक एक बार फिर सांप उसे पकड़ लेता है. वीडियो का यहीं अंत हो जाता है.
वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर bestpet.in नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. 11 जुलाई को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक कई मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं. 1.35 लाख से ज्यादा इंस्टाग्राम यूजर्स ने वीडियो को लाइक भी किया है.
ये भी पढ़ें- Watch: सड़कों और दीवारों पर कलाकार ने बनाई 3D पेंटिंग, वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें- Funny Video: साइकिलिस्ट ने लगाया कीचड़ में गोता, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी