Trending Plastic Recycle Video: ये हम सभी जानते हैं कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए कितना घातक है. प्लास्टिक के कम से कम इस्तेमाल पर सरकार भी अक्सर जोर देती रहती है. ये तो शुक्र है कि दुनिया भर में ऐसी कंपनियां भी मौजूद हैं जो पर्यावरण की काफी फिक्र करती है. ये कंपनियां प्लास्टिक के हानिकारक प्रभाव को कम करने के लिए इसे रिसाइकल करने के तरीकों पर काफी नए-नए एक्सपेरिमेंट कर रही हैं. इनमें से ही पुणे की एक कंपनी "आशा", प्लास्टिक चिप्स पैकेट को फैशनेबल सनग्लासेस में बदल रही हैं जो एक स्वस्थ पर्यावरण के लिए काफी लाभकारी है.

कंपनी के सीईओ अनीश मालपानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में ये दिखाया गया है कि कंपनी कैसे इन चिप्स के पैकेट को रिसाइकल करती है और सनग्लासेज बनाती है. इसकी पूरी प्रक्रिया इस वीडियो में बहुत अच्छे तरीके से दिखाई गई है. वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन में लिखा है कि, "यह अब तक का सबसे कठिन काम रहा है. अंत में चिप्स के पैकेट से बना दुनिया का पहला रिसाइकल्ड धूप का चश्मा पेश करते हुए, यहीं भारत में!"

वीडियो देखें:

 

कंपनी करती है प्लास्टिक को रिसाइकल

कंपनी के बायो में उल्लेख है कि, "न केवल चिप्स के पैकेट, बल्कि हम सभी प्रकार के 'असंभव-टू-रीसायकल' बहु-स्तरित प्लास्टिक पैकेजिंग को रीसायकल करते हैं - चॉकलेट रैपर, दूध के पैकेट, अनिवार्य रूप से किसी भी लचीली पैकेजिंग के बारे में सोचें." चिप्स के पैकेट से बने सनग्लासेज के बारे में कंपनी ने लिखा है कि, "हमने यहां पुणे की एक लैब में पिछले दो साल कड़ी मेहनत करते हुए बिताए हैं और इसे न केवल रीसायकल करने बल्कि इसे फिर से जीवंत करने का एक तरीका खोजा है. हम अपनी पेटेंट-लंबित तकनीक का उपयोग करके इस भद्दे कचरे से कीमो-यांत्रिक रूप से सामग्री निकालते हैं और उन्हें परिवर्तित करते हैं. धूप के चश्मे में,"

ये भी पढ़ें: MBA चाय वाला ने खरीद ली 90 लाख की मर्सिडीज, Video शेयर कर बताया "सफलता का मंत्र"