Humanity of Policeman:सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियोवायरल हो रहा है, जो यह साबित करता है कि इंसानियत आज भी जिंदा है. यह वीडियो एक आम सड़क की घटना से जुड़ा है, लेकिन इसमें इंसानियत और समझदारी की मिसाल देखने को मिली.
पुलिसकर्मी ने जब्त की स्कूटी
दरअसल, दो लड़कियों ने अपनी स्कूटी को सड़क किनारे गलत तरीके से खड़ा कर दिया था. बिना पार्किंग नियम का पालन किए स्कूटी सड़क पर लगाई गई थी, जिससे ट्रैफिक में दिक्कत हो रही थी. जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और नियमों के अनुसार दोनों स्कूटी को जब्त कर थाने ले जाने लगे.
इस पर दोनों लड़कियां घबरा गईं और पुलिसकर्मियों से माफी मांगने लगीं. उन्होंने भावुक होकर कहा कि आगे से ऐसी गलती नहीं होगी. वे पुलिस से बहुत मिन्नतें करने लगीं और अपनी मजबूरी भी बताई. पुलिसकर्मी पहले तो सख्त नजर आए, लेकिन लड़कियों की हालत देखकर उनका दिल पसीज गया.
चेतावनी देकर पुलिसकर्मी ने लौटाई स्कूटी
आखिरकार पुलिस ने मानवीयता दिखाते हुए लड़कियों को चेतावनी देकर स्कूटी लौटा दी. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. जब यह वीडियोसोशल मीडिया पर डाला गया, तो यह तेजी से वायरल हो गया. लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और पुलिसकर्मी की इंसानियत की सराहना कर रहे हैं
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पुलिसकर्मी नियम पालन कराने के साथ-साथ भावनाओं को भी समझते हैं. उन्होंने एक छोटी सी गलती पर सख्ती दिखाने की बजाय समझदारी और दया का व्यवहार किया. हालांकि यह वीडियो किस शहर का है, इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन यह घटना यह जरूर बता गई कि जब बात मानवता की हो, तो दिल जीतने वाले फैसले याद रह जाते हैं.
ये भी पढ़ें-
Video: पहले बंधक बनाया, फिर मुंह पर बरसाईं चप्पलें, पुलिसवाले के साथ होटल मालकिन ने की हैवानियत
