Jabalpur Railway Station Viral Video: इस बात से हम सब वाकिफ हैं कि पुलिस (Police) का काम जनता की सेवा करना है. पुलिस का कर्तव्य होता है कि जनता की सुरक्षा की जाए और लोगों को किसी तरह के खतरे का सामना ना करना पड़े. हालांकि, कभी-कभी कुछ ऐसे दृश्य सामने आ जाते हैं, जिन्हें देख पुलिस से ही भरोसा उठ जाता है. हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में पुलिस का जवाब एक बुजुर्ग व्यक्ति को पीटते हुए दिख रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) का है. इस वीडियो को देख आपकी रूह कांप जाएगी. आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक नौजवान पुलिस वाला एक बुजुर्ग को बेरहमी से पीट रहा है. वह इतनी बेरहमी से पिटाई कर रहा कि देखने वाले भी चीख उठते हैं. 

आईपीएस ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर आईपीएस अधिकारी Dipanshu Kabra ने शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन पर लिखा है- 'बेहद निंदनीय! जवान के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन होना चाहिए. ऐसी घटनाओं से #PublicPoliceFriendship बेहतर बनाने के लिए हो रहे व्यापक प्रयासों को गहरी चोट पहुँचती है.'

जवान को किया गया सस्पेंड

मिली जानकारी के अनुसार, शुरू में यह पता नहीं चल पाया था कि जवान रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) का है या फिर मध्य प्रदेश पुलिस (Madhya Paradesh Police) का. बाद में इसकी पहचान मध्य प्रदेश पुलिस के जवान के रूप में हुई है. वहीं अब इसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Flood In UAE: सऊदी अरब में 27 साल बाद हुई मूसलाधार बारिश, हर तरफ सिर्फ तबाही ही तबाही

ये भी पढ़ें- Trending: आर्थिक दिवालिया! भैसों से भी कम कीमत पर शेरों को बेच रहा पाकिस्तान