Trending Pigeon Video: मोबाइल स्क्रॉल करते-करते सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिनपर आकर निगाहें टिक जाती हैं. दिल को सुकून देने वाले और खूब गुदगुदाने वाले ऐसे वीडियो देखना यूजर्स सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो, एक कबूतर का वायरल हुआ है, जो हवाई जहाज पर बैठा-बैठा फिसलता हुआ नजर आता है.
हवाई जहाज के अंदर बैठे एक यात्री ने एक बेहद रोचक वीडियो रिकॉर्ड किया और इसे ऑनलाइन अपलोड कर दिया है. वीडियो में एक कबूतर दिखाई दे रहा है जो विमान के पंख पर आराम से बैठा हुआ है. वीडियो जैसे ही आगे बढ़ता है, उसमें देखा जा सकता हैं कि विमान अपनी स्पीड बढ़ाते हुए टेक ऑफ करने लगता है. ये कबूतर, हवाई जहाज के उड़ने से अनजान, उसके पंख पर ही बैठा रहता है और फिर नीचे फिसलता हुआ वीडियो में नजर आता है. इस तरह से कबूतर धीरे-धीरे आंखों से ओझल हो जाता है. हवाई जहाज के उड़ते ही, स्पीड बढ़ने के साथ ही मजेदार अंदाज में फिसलते कबूतर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. आप भी देखिए.
वीडियो देखिए:
कबूतर का मजेदार वीडियो वायरल
इस दिलचस्प क्लिप को यूट्यूब पर वायरलहोग (ViralHog) नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसमें आपने एक कबूतर को एक हवाई जहाज के पंख पर बेपरवाह बैठे हुए देखा जो टेकऑफ के दौरान धीरे-धीरे बहुत मजेदार अंदाज में फिसल जाता है. ये जाहिर सी बात है कि कबूतर को आगे कोई नुकसान नहीं पहुंचा होगा क्योंकि वो विमान के पंख से फिसलने के बाद अपने पंख पसारकर उड़ गया होगा. इस मजेदार वीडियो को यूजर्स खूब पसंद कर रहे है, जिससे ये वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो गया है.
ये भी पढ़ें:
कौवे ने तोते के लिए किया ऐसा काम, लोग बोले- Sharing is Caring
