✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

फोन छीनकर बस में चढ़ा चोर और फिर दिखा दी चालाकी, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा

कविता गाडरी   |  05 Mar 2026 05:41 PM (IST)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्लिप में एक शख्स सड़क किनारे खड़े यूवक मोबाइल छीनकर तेजी से बस में चढ़ जाता है. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती है. बस में चढ़ने के बाद चोर चालाकी करता है

फोन छीनकर बस में चढ़ा चोर और फिर दिखा दी चालाकी, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा

बस में मोबाइल चोरी का वीडियो वायरल

आपने अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेनों और बसों में चोरी के वीडियो देखें होंगे. वहीं इन दिनों भी सोशल मीडिया पर चोरी के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर लोग हैरान भी है और गुस्से में भी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्लिप में एक शख्स सड़क किनारे खड़े यूवक मोबाइल छीनकर तेजी से बस में चढ़ जाता है. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती है. बस में चढ़ने के बाद शख्स जिस तरह से चालाकी करता है, उसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया और  सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग भी गुस्से में कमेंट कर रहे हैं. ये भी पढ़ें-चोरी का अड्डा बनी ट्रेन की साइड अपर बर्थ, गरीब वेंडर्स को बनाया निशाना, वीडियो देख खौलेगा खून

फोन छीनकर बस में चढ़ चोर ने दिखाई चालाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @geetappoo नाम के अकाउंट से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक बस स्टॉप के पास खड़ा होकर मोबाइल पर बात कर रहा होता है. तभी अचानक एक दूसरा व्यक्ति झपट्टा मार कर उसका फोन छीन लेता है और पास खड़ी बस में चढ़ जाता है. इसके बाद फोन जिसका फोन था वो शख्स तुरंत बस में चढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन बस के अंदर पहुंचते ही चोर चालाकी से बस से उतरने वाले लोगों में शामिल हो जाता है.  जैसे कुछ हुआ ही न हो. वहीं कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि बस में मौजूद दूसरे लोग भी चोर की टीम का हिस्सा हो सकते हैं, क्योंकि किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की.

सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय

यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई कुछ लोगों ने इसे स्क्रिप्टेड बताया तो कुछ ने इसे हकीकत से जुड़ी चेतावनी माना. इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया अब कुछ नहीं कर सकते, फोन तो गया समझो. वहीं दूसरा कमेंट करता है यह वीडियो स्क्रिप्टेड है. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है भीड़ में सावधान रहने की जरूरत है. वहीं एक यूजर कमेंट करता है चोरी करने का आइडिया दे रहा है क्या. इसके अलावा कुछ यूजर लिखते हैं ऐसे चोरों की पूरी टीम होती है, जिससे आप आसानी से जीत नहीं सकते.

वहीं एक और यूजर इस तरह की चोरी की हरकत को पुरानी तकनीक बता देता है. वहीं एक यूजर ने वीडियो देखकर कमेंट किया भाई का मोबाइल दे दो यार, नहीं तो भाई को हार्ट अटैक आ जाएगा. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है यह वाली वीडियो भले ही स्क्रिप्टेड हो, मगर असली वाला इससे ज्यादा ऑर्गेनाइज्ड तरीके से हो सकता है. वहीं एक यूजर कमेंट करता है ट्रेन और बसों में ऐसी घटनाएं बहुत होती है, इसलिए सावधानी रखनी चाहिए. वहीं एक यूजर ने कमेंट किया पूरी फील्डिंग पहले से सेट लग रही है.

ये भी पढ़ें-'लगता है भाई की फील्डिंग सेट हो गई' शादी में अर्जुन तेंदुलकर का चेहरा देख कंफ्यूज हुए यूजर्स, लेने लगे मजे

Published at: 05 Mar 2026 05:42 PM (IST)
Tags:trending newsphone thiefVIRAL VIDEObus mobile snatching video
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • फोन छीनकर बस में चढ़ा चोर और फिर दिखा दी चालाकी, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.