✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

पिंजरे में बंद पालतू शेर अचानक हुआ खूंखार! खाना देने गए शख्स पर कर दिया हमला, देखें खतरनाक वीडियो

एबीपी लाइव   |  Sheikh Inzemam Ulhuq   |  12 Dec 2024 07:59 AM (IST)

Viral Video: एक शख्स कथित रूप से एक “पालतू” शेर की पिटाई कर रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है, जिसने पिंजरे के अंदर एक अन्य शख्स पर हमला करने का प्रयास किया था.

पालतू शेर का आदमी पर हमला

Trending Video: शेर जंगल का राजा होता है. इसे ये लकब इसलिए ही मिला है क्योंकि ये बेहद खूंखार और खतरनाक होता है. शेर से कई गुना बड़े जानवरों में भी इसका खौफ देखते ही बनता है और जंगल में कोई इससे पंगा नहीं लेता. तो वहीं दूसरी ओर दुनिया के कई देशों में लोग शेर को पालतू बनाकर घरों में रखते हैं. ऐसे में पालतू बनाकर रखने पर भी शेर का जंगली पना कई बार सामने आ ही जाता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पालतू शेर ने एक शख्स पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि शख्स शेर के मालिक के साथ पिंजरे में खाना डालने आया था. वीडियो देखकर आपके भी पसीने छूट जाएंगे.

अचानक खूंखार हुआ शेर

वायरल वीडियो में एक शख्स पर शेर ने पिंजरे में हमला कर दिया है जिसके बाद शख्स जोर जोर से चीखता हुआ दिखाई दे रहा है. दावा किया जा रहा है कि शख्स पिंजरे में शेर के मालिक के साथ गया था और शेर ने उस पर हमला कर दिया. इस दौरान शेर ने शख्स के पैर को अपने पंजो में जकड़ कर उसकी जांघों पर काट लिया जिससे शख्स बुरी तरह से चीखने लगा और उसके पसीने आ गए. ये तो तय कि अब शख्स कभी शेर को हल्के में नहीं लेगा. इस दौरान शेर का मालिक शख्स को शेर से छुड़ाने के लिए जी जान लगाता दिख रहा है.

शख्स ने शेर की डंडे से की पिटाई!

दरअसल, एक शख्स कथित रूप से एक “पालतू” शेर की पिटाई कर रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है, जिसने पिंजरे के अंदर एक अन्य शख्स पर हमला करने का प्रयास किया था. इस वीडियो को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है. अब वायरल हो रहे इस रील वीडियो को पाकिस्तान के एक कंटेंट क्रिएटर मियां अजहर ने शेयर किया है, जो लगातार शेरों, बाघों और सरीसृपों के साथ खेलते हुए वीडियो शेयर करते रहते हैं.

यह भी पढ़ें: लड़की ने चलती ट्रेन की छत पर डांस कर किया हैरान, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

यूजर्स ने ले लिए मजे

वीडियो को Mian Azhar Mahmood नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 44.7 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई शेर तो शेर है, तू क्यों पिंजरे में घुसा. एक और यूजर ने लिखा....ले आ गया स्वाद, और घुस शेर के पिंजरे में. तो वहीं एक और शख्स ने लिखा...भाई माना की वो बिल्ली है, लेकिन काफी बड़ी बिल्ली है, उससे बचके.

यह भी पढ़ें: डिवाइडर से टकराकर 'देसी सुपरमैन' बना स्कूटी सवार, बोलेरो के बोनट पर ऐसे की लैंडिंग

Published at: 12 Dec 2024 07:59 AM (IST)
Tags: Lion Attack TRENDING VIRAL VIDEO
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • पिंजरे में बंद पालतू शेर अचानक हुआ खूंखार! खाना देने गए शख्स पर कर दिया हमला, देखें खतरनाक वीडियो
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.