पाकिस्तान में पालतू शेर ने मचाया कहर! सड़क पर चल रहे लोगों पर किया हमला, वीडियो वायरल
शेर घर की ऊंची दीवार फांदकर सीधा सड़क पर कूद पड़ता है और राह चलते लोगों पर झपट पड़ता है. बताया जा रहा है कि यह शेर पालतू था और किसी रईस के घर में रखा गया था.

पाकिस्तान के रईसों में शेर-चीता पालने का चलन कोई नई बात नहीं है. वहां अमीर लोग जंगली जानवरों को ऐसे पालते हैं जैसे बाकी लोग कुत्ते-बिल्ली रखते हैं. लेकिन ये शौक कब खतरे में बदल जाए, इसका ताजा उदाहरण लाहौर से सामने आया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेर घर की ऊंची दीवार फांदकर सीधा सड़क पर कूद पड़ता है और राह चलते लोगों पर झपट पड़ता है. बताया जा रहा है कि यह शेर पालतू था और किसी रईस के घर में रखा गया था. हालांकि, जब उसने बाड़ लांघी तो राहगीरों में दहशत फैल गई.
लाहौर में शेर ने किया महिला और बच्चों पर हमला
लाहौर से सामने आया ये वीडियो किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं लगता. वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक तगड़ा और खूंखार शेर एक घर की ऊंची दीवार फांदकर सीधे गली में कूद पड़ता है. उसके पीछे-पीछे एक शख्स हाथ में डंडा लेकर उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन शेर पूरी रफ्तार के साथ बाहर निकलने में कामयाब हो जाता है. कुछ ही पलों में माहौल डर से भर जाता है. सड़क पर चल रही एक महिला को देखते ही शेर बिजली की रफ्तार से उस पर झपट पड़ता है. महिला खुद को संभाल भी नहीं पाती और जमीन पर गिर पड़ती है. इसके बाद, शेर दो मासूम बच्चों की ओर मुड़ता है और उन पर भी पंजों से हमला कर देता है.
جوہر ٹاون لاہور
— Arshad Ali (@ArshadAliUmar) July 4, 2025
لشیر کے شہریوں پر حملہ آور ہونے کی فوٹیج سامنے آ گئی
فوٹیج میں شیر کو فارم ہاوس کی دیوار سے گلی میں آتے دیکھا جا سکتا ہے
حملے سے ایک خاتون اور دو بچے زخمی جناح ہسپتال منتقل pic.twitter.com/wPyyyqcel4
शख्स ने दौड़कर बचाई जान
गली में हड़कंप मच जाता है. चीख-पुकार के बीच एक बहादुर शख्स दौड़कर मौके पर पहुंचता है और शेर का सामना करता है. शायद इंसानी मौजूदगी से डरकर या फिर शिकार पूरा हो जाने के बाद, शेर वहां से भाग निकलता है. ये पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों का सवाल है कि क्या पालतू जानवरों के नाम पर जंगली शिकारी पालना सही है?
यह भी पढ़ें: तीन दिन तक एक ही अंडरवियर...पत्नी ने अजीब कारण बताते हुए पति को लिखा डायवोर्स लेटर; अब हो रहा वायरल
यूजर्स हुए हैरान परेशान
वीडियो को @ArshadAliUmar नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...क्या है यह सब, सरकार को शेर पालने पर पाबंदी लगा देनी चाहिए. एक और यूजर ने लिखा...शेर हमला कर दे तो जान मुंह को आ जाती है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अरे बाप रे, ये तो सच में कंपा देने वाला था.
यह भी पढ़ें: 'Dutta' की जगह लिख दिया 'Kutta', शख्स ने भौंक-भौंक कर अधिकारियों का जीना कर दिया हराम; देखें वीडियो
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL



























