Trending Dog Video: सोशल मीडिया पर हर दिन जानवरों के तरह-तरह के अजीबोगरीब और विचित्र वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें कुत्तों के वीडियो सबसे ज्यादा प्यारे होते हैं और कई वीडियो ये सिद्ध करते हैं कि ये इंसान के कितने अच्छे दोस्त होते हैं. यही वजह है कि डॉग के वीडियो, दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले जानवरों के वीडियो में से एक हैं. वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा ही कुछ अनोखा देखने को मिलेगा, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे.
ऑनलाइन शेयर किए गए एक शॉकिंग फुटेज में एक हीरो डॉग 6 साल के बच्चे को एक दूसरे जर्मन शेफर्ड कुत्ते के हमले से बचाते हुए देखा जा सकता है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे. यूट्यूब पर पोस्ट किए गए इस नाटकीय फुटेज में दिखाया गया है कि एक हीरो डॉग, अपने मालिक के 6 साल के बेटे को पड़ोसी के जर्मन शेफर्ड कुत्ते के काटे जाने से बचा रहा है.
वीडियो देखिए:
डॉग ने बचाई बच्चे की जान
वीडियो में आपने देखा कि एक कुत्ता, जिसका नाम टैंक है, को फ्लोरिडा में अपने घर के बाहर एक 6 साल के लड़के के साथ खेल रहा है, तभी अचानक पड़ोसी के एक आक्रामक जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने बच्चे पर हमला बोल दिया और उसको काटने की कोशिश करने लगा. घर का कुत्ता टैंक, एक लॉन में दौड़ा और सीधे बच्चे के पास गया. टैंक, ठीक समय पर लड़के और दूसरे जर्मन शेफर्ड कुत्ते के बीच आ जाता है. इस टैंक नाम के कुत्ते ने, पड़ोसी के काले जर्मन शेफर्ड कुत्ते के साथ जमकर फाइट की और ये ध्यान रखा कि वह बच्चे के करीब न पहुंचे. इस तरह से अपनी वफादारी का परिचय देते हुए घर के डॉग ने हीरो बनकर बच्चे को पड़ोसी के कुत्ते से बचा लिया.
ये भी पढ़ें-
