✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

इसे कहते हैं इंस्टेंट कर्मा! दुकान में तोड़फोड़ कर रहे दंगाई को तुरंत मिल गई सजा, देखें वीडियो

एबीपी लाइव   |  Sheikh Inzemam Ulhuq  |  12 Nov 2024 09:40 AM (IST)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आप देखेंगे कि दुकान में तोड़ फोड़ कर रहे एक शख्स को कुदरत ने ऐसी सजा दी कि वो वहीं ढेर हो गया.

इसे कहते हैं इंस्टेंट कर्मा! दुकान में तोड़फोड़ कर रहे दंगाई को तुरंत मिल गई सजा, देखें वीडियो

इंस्टेंट कर्मा

Trending Video: दुनिया में आपने एक कहावत तो सुनी होगी कि ऊपर वाले के घर देर है अंधेर नहीं. लेकिन कभी कभी ऊपर वाला न्याय करने में इतनी जल्दी कर देता है कि जालिम को उसके किए की सजा तुरंत मिल जाती है और इसे ही आम बोलचाल में इंस्टेंट कर्मा कहा जाता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आप देखेंगे कि दुकान में तोड़ फोड़ कर रहे एक शख्स को कुदरत ने ऐसी सजा दी कि वो वहीं ढेर हो गया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिस पर यूजर्स भी जमकर मजे ले रहे हैं.

दुकान में तोड़फोड़ कर रहा था शख्स

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स मैन रोड पर बनी एक दुकान के शीशे को पहले धक्का देकर तोड़ने की कोशिश करता है, इसके बाद वो शीशे पर जोरदार लात मारता है जिससे दुकान का शीशा वहीं पर टूटकर गिर जाता है. वीडियो देखने पर मालूम हो रहा है कि शख्स काफी देर से दुकान में तोड़ फोड़ करने में लगा है, क्योंकि दुकान के बाहर कांच ही कांच बिखरे पड़े हैं और वहां से गुजर रहे लोगों में भी हिम्मत नहीं है कि वो उस शख्स को रोक लें.

यह भी पढ़ें: महिला ने दान कर दिया 2600 लीटर ब्रेस्ट मिल्क! खुद का ही दूध डोनेट कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मिल गया इंस्टेंट कर्मा

तोड़फोड़ करते हुए शख्स को जब अहसास होता है कि अब वो पकड़ा जाएगा तो वो वहां से ऐसे भागता है जैसे उसने पुलिस को आते हुए देख लिया हो. पूरी रफ्तार से भागते हुए इस हुड़दंगी को ये नहीं पता था कि कर्मा जैसी भी चीज होती है जो कभी भी किसी भी वक्त इंसान को सबक सिखा सकती है. बस फिर क्या था, शख्स जैसे ही भागता है तो रोड क्रॉस करते हुए एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ जाता है और उसकी पूरी होशियार वहीं निकल जाती है.

यह भी पढ़ें: सिंगल लौंडों को चिढ़ाने वाली खबर, वर्चुअल वाइफ के साथ शख्स ने मनाई छठी एनिवर्सरी

यूजर ने यूं दिए रिएक्शन

वीडियो को @datsjackedup नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 18 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं 86 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो को लेकर अपने रिएक्शन भी दिए हैं. एक यूजर ने लिखा...इंस्टेंट कर्मा को भूल गया लगता है. एक और यूजर ने लिखा....आज के बाद कभी तोड़फोड़ नहीं करेगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....इसे आज अच्छा सबक मिल गया, अब ध्यान रखेगा.

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप हैं एक नंबर के अंधविश्वासी! उनकी इन हरकतों को जानकर दंग रह जाएंगे आप

Published at: 12 Nov 2024 09:40 AM (IST)
Tags:KarmaTRENDINGViral karma video
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • इसे कहते हैं इंस्टेंट कर्मा! दुकान में तोड़फोड़ कर रहे दंगाई को तुरंत मिल गई सजा, देखें वीडियो
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.