मछलियां देखने में बड़ी प्यारी होती हैं. कई बार लोग छोटी-छोटी रंगीन मछलियों को एक्वेरियम में रखकर अपने घरों में रखते हैं. लेकिन दुनिया में मछलियों की कई ऐसी प्रजातियां भी हैं जो इतनी बड़ी होती हैं कि देखकर आप हैरान रह जाएंगे. इंसानों की साइज से कई गुना बड़ी ऐसी कई मछलियां काफी खतरनाक भी होती हैं. सोशल मीडिया पर आजकल एक मछली का वीडियो छाया हुआ है. यह वीडियो एक बड़ी सी मछली का है जिसे एक शख्स खाना खिला रहा है. फिर अचानक ऐसा कुछ होता है कि देखकर आपके होश उड़ जाएंगे.
मछलियों को खाना खिला रहा शख्स
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े से तालाब जैसा कुछ है जिसके चारों तरफ मोटी-मोटी जालियां लगी हुई हैं. इसके ऊपर भी काफी मजबूत नेट लगाया गया है. तालाब में ढेर सारी बड़ी मछलियां तैरती हुई दिख रही हैं. ऊपर लगे नेट से एक शख्स मछलियों को खाना खिलाने की कोशिश कर रहा है. यह खाना कुछ और नहीं बल्कि एक छोटी सी मछली है. दरअसल, कुछ बड़ी मछलियां ऐसी होती हैं जिनका खाना छोटी मछलियां होती हैं.
मछली ने की ऐसी हरकत, देखकर उड़ जाएंगे होश
बड़ी सी मछली को खाना खिलाने के दौरान ऐसा कुछ होता है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. वीडियो में आप देखेंगे कि शख्स तालाब के ऊपर लगे नेट पर पेट के बल लेटा हुआ है और उसके हाथ में एक छोटी मछली है. वह अपना हाथ नेट में डालकर नीचे तालाब में तैर रही मछली को उसका खाना खिलाने की कोशिश करता है. तभी बड़ी मछली झपटकर छोटी मछली सहित शख्स का हाथ अपने मुंह में जकड़ लेती है. ये देखकर आप अचानक डर जाएंगे. ऐसा लगेगा कि मछली ने शख्स का हाथ भी खा लिया.
हालांकि, मछली ने शख्स का हाथ थोड़ी देर बाद छोड़ दिया और उसके हाथ में रखी छोटी मछली को खा गई. मछली का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेफॉर्म्स पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं. इसे इंस्टाग्राम पर samcook.photos नाम की आईडी से शेयर किया गया है. अब तक इस वीडियो पर 2 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं.
यह भी पढ़ें:Viral Video: दो बस की हुई आपस में भीषण टक्कर, अपनी जगह से उछलकर दूसरी तरफ जा गिरा ड्राइवर, कई लोग घायलWatch: वीडियो बनाने के चक्कर में लड़की ने जंगल में लगा दी आग, अब हो रही है आलोचना
