इंटरनेट अजब-गजब और सिर घुमा देने वाले कारनामों से भरा पड़ा है. यहां रोज ऐसे-ऐसे नमूने देखने को मिलते हैं कि इंसान अपनी हंसी न रोक पाए या फिर अपना सिर पकड़ ले. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन दिनों एक ऐसा ही अतरंगी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे कि देश में 'टैलेंट' की कोई कमी नहीं है.

Continues below advertisement

जिस पासपोर्ट को लोग बेहद संभालकर रखते हैं, जिसे पाने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है... उस सरकारी पासपोर्ट को एक शख्स ने घर की रफ कॉपी और फोन डायरेक्टरी बना डाला.

वीजा के पन्नों पर लिखे फोन नंबर, लास्ट पेज पर कर डाला हिसाब-किताब!

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पासपोर्ट के पन्ने पलट रहा है. आमतौर पर पासपोर्ट के इन पन्नों पर विदेशों की यात्रा के दौरान वीजा स्टैम्प लगाए जाते हैं. लेकिन इस महानुभाव ने खाली पन्नों को देखकर अपना दिमाग चलाया और उन पर एक-एक करके दुनिया भर के दोस्तों और करीबियों के फोन नंबर लिख दिए!

Continues below advertisement

बात यहीं खत्म नहीं होती. जब वीडियो के अंत में पासपोर्ट का आखिरी पन्ना दिखाया गया, तो लोगों के होश ही उड़ गए. शख्स ने पासपोर्ट के उस पन्नों पर पेन से जोड़-घटाव और गणित का हिसाब-किताब कर रखा था. मानो पासपोर्ट न हो, किराना दुकान की उधारी वाली डायरी हो.

आनंद महिंद्रा भी शेयर कर चुके हैं ऐसा ही किस्सा

यह पहली बार नहीं है जब किसी ने पासपोर्ट की ऐसी 'रचनात्मकता' दिखाई हो. कुछ साल पहले मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी ऐसा ही एक मजेदार किस्सा शेयर किया था. उसमें एक छोटे बच्चे ने अपने पिता के पासपोर्ट को ड्राइंग बुक समझकर उस पर चारों तरफ पेन से रंग-बिरंगी चित्रकारी कर दी थी, जिसके बाद पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था.

यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियोपास

सोशल मीडिया पर छूटी हंसी, लोग बोले.. "इमिग्रेशन वाला तो पागल ही हो जाएगा!"

यह अनोखा वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स की हंसी बंद होने का नाम नहीं ले रही है. लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट्स और मीम्स शेयर कर रहे हैं...

"सोचो अगर यह बंदा इसी पासपोर्ट को लेकर विदेश यात्रा पर निकल जाए, तो इमिग्रेशन अफसर का क्या रिएक्शन होगा.""संसाधनों का सही इस्तेमाल! जब विदेश जाने का मौका नहीं मिला, तो पन्ने खाली छोड़ कर कागज़ क्यों बर्बाद करना?""भाई ने पासपोर्ट को घर की उधारी वाली कॉपी समझ लिया क्या? नंबर भी लिखे हैं और हिसाब भी कर रखा है."

वहीं कुछ संजीदा यूजर्स का कहना है कि पासपोर्ट एक जिम्मेदार सरकारी दस्तावेज है और इस तरह इसके साथ छेड़छाड़ करना या इसे खराब करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आ सकता है.

यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल