Train Viral Video: अक्सर सोशल मीडिया पर आपको बहुत से वीडियो वायरल होते हुए दिखाई दे जाते हैं. इनमें तरह-तरह के वीडियो होते हैं .जिनमें लोग तरह-तरह की हरकतें करते हुए दिखते हैं. इनमें से बहुत से वीडियो भारतीय रेलवे से जुड़े हुए होते हैं. जिनमें लोग तरह-तरह की हरकतें करते हुए दिख जाते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें ट्रेन में खचाखच यात्री भरे हुए नजर आ रहे हैं. कई लोग तो ट्रेन की बाथरूम में घुसे हुए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर रेलवे ने भी अपनी सफाई दी है.
ट्रेन की बाथरूम में घुसे यात्री
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर एक ट्रेन में लोगों की खचाखच भीड़ नजर आ रही है. ट्रेन में सीट न मिलने के चलते कुछ यात्री बाथरूम में यात्रा करते हुए देख रहे हैं. और वह भी एक दो नहीं बल्कि बाथरूम में भी लोग खचाखच भरे हुए हैं. वीडियो में थोड़ी देर बाद ही एक शख्स बाथरूम में खड़े हुए यात्रियों से सवाल पूछता है ' आप लोग बाथरूम में जाएंगे?' जिसके जवाब में वह शख्स बेबसी छुपाते हुए अपना सिर हिला देता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
रेलवे ने कहा जांच करेंगे
वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Benarasiyaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक साढ़े पांच लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ' यह लोग वंदे भारत से क्यों नहीं जा रहे हैं.' एक और यूजर ने कमेंट किया ' भारत सरकार चाहे बुलेट ट्रेन चलवा दो लेकिन यूपी बिहार के लोग ऐसे ही सफर करने के आदी हैं.' इस पर रेल सेवा ने भी जवाब देते हुए लिखा है ' जांच के लिए मामला संबंधित अधिकारियों के लिए भेज दिया गया है.'
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में जलेबी बनाने की जुगाड़ ने आनंद महिंद्रा को किया इंप्रेस, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कही यह बात
