Emotional Video: इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर पालतू जानवरों (Pet Animal) के वीडियो बहुत ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं. ऐसे में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पालतू जानवरों की लिस्ट में डॉग्स (Dog) सबसे आगे हैं. जहां कई लोग बिल्लियों (Cat) को पालना पसंद करते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो अपने इमोशनल अटैचमेंट के कारण डॉग्स को पालना पसंद करते हैं.

कुत्तों को अक्सर अपने मालिक के साथ एक इमोशनल बॉन्ड शेयर करते देखा गया है. यहीं कारण है कि ज्यादातर घरों में डॉग्स को पालतू जानवरों के तौर पर देखा जाता है. फिलहाल एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक माता-पिता अपने बच्चे को एक पिल्ला गिफ्ट करते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान बच्चे को भावुक होते देखा जा सकता है. जिसके कारण यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है.

पिल्ले को देख इमोशनल हुआ बच्चा

वीडियो में एक पिता अपने बच्चे को गिफ्ट के तौर पर एक प्यारा सा पिल्ला देते नजर आ रहा है. इसके बाद वह बच्चा अपनी आंखें खोल कर उसे देखता है. पहले तो उसे यह एक खिलौना लगता है. लेकिन जैसे ही वह उसे छूता है तो पाता है कि वह एक असली कुत्ता है. इसके बाद वह काफी इमोशनल हो जाता है.

एक्सप्रेशन देख पिघला यूजर्स का दिल

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में बच्चे की आंखों में आंसू आते दिखाई दे रहे हैं. वहीं वह बच्चा उस पिल्ले (Puppy) को अपने गले लगाकर रोने लगता है. इसके बाद उसके पिता उसे शांत कराते हैं. अपने पिल्ला को लेकर बच्चे के इमोशन्स देख यूजर्स का दिल पिघल गया है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को एक लाख 28 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. वहीं 3 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है. वीडियो को देख इमोशनल हो रहे यूजर्स लगातार अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंःViral Video: तालाब के पास टहल रहा था सुअर, अचानक आ गया मगरमच्छ और कर दी ये हरकत

Golden Temple जाने से पहले अफ्रीकी बाप-बेटे ने बंधवाई पगड़ी, जरूर देखिए दिल छू लेने वाला ये Video