Trending Paraglider Video: सोशल मीडिया पर रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़े ऐसे हजारों वीडियो ट्रेंड करते रहते हैं, जिनको देखकर कभी-कभी हैरानी भी होती है. ऐसे वीडियो पर ये कहावत बिलकुल फिट बैठती है कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोय. इस बात को एक बार और साबित होते हुए इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है.
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पैराग्लाइडर की त्वरित सोच ने एक महिला की जान बचाने में मदद की है. वायरल हो रहे इस वीडियो में आप एक पैराग्लाइडर को, एक डूबती महिला को बचाते हुए देखेंगे. मियामी निवासी क्रिस्टियानो पिकेट अपने वीकेंड का आनंद लेने के लिए पैराग्लाइडिंग करने बाहर निकले थे, लेकिन जब उन्होंने नीचे पानी में कुछ हलचल होते देखी तो उन्हें तुरंत एहसास हुआ कि यह कोई इंसान हो सकता है, जिसको मदद की जरूरत है.
वीडियो देखिए:
इमरजेंसी लैंडिंग करके बचाई महिला की जान
वीडियो में आपने देखा कि जब एक पैराग्लाइडर ने एक महिला को डूबते हुए नीचे पानी में देखा तो उसने इमरजेंसी लैंडिंग की और उसे बचाने में मदद की. महिला को बचाने के लिए वह तेज़ी से दौड़ता हुआ वीडियो में नजर आता है. तालाब के पास पहुंचकर जब वह महिला की ओर कैमरा पैन करता है तो आप उस महिला को अपनी कार को पकड़े हुए, खुद को पानी में डूबने से बचाने की कोशिश करते देख सकते हैं. वीडियो के अंत में, बचाव कर्मियों की मदद से वे महिला को पानी से बाहर निकालने में सफल होते हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने के बाद से अब तक लगभग 35 हजार बार देखा जा चुका है और 2100 से अधिक लाइक्स और कई कमेंट्स भी इस वीडियो पर आए हैं.
ये भी पढ़ें:
