Wedding Funny Video: शादियों में इन दिनों लोग पानी की तरह पैसा बहाते हैं. ऐसे में इंटरनेट पर एक से एक शानदार शादियों के वीडियो वायरल होते रहते हैं. अधिकतर वीडियो में जहां दूल्हा -दुल्हन के फोटोशूट होते हैं तो वहीं इन सबके बीच कुछ कैंडेड तस्वीरें और वीडियो भी हर किसी को दिलों पर खूब कब्जा जमाए रहती हैं. ऐसा ही एक बेहद प्यारा वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं.
इस वीडियो में पंडित जी दूल्हे राजा से खूब मजे लेते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी के दिन जब दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ मंडप में बैठा होता है तो पंडितजी मंत्रोच्चारण के दौरान दूल्हे को अपनी बातों में फंसा लेते हैं. दरअसल, पंडितजी मंडप में शादी के दौरान दूल्हे को दही-चीनी खाने के लिए कहते हैं.
यहां देखिए ये मजेदार वीडियो:
कुछ लोग दही-चीनी को थोड़ा ही खाते हैं, लेकिन अगर जो पूरा खा लेता है उसकी कुछ अलग ही मान्यताएं होती हैं. कुछ ऐसा ही मंडप में देखने को मिला, जब पंडितजी ने दूल्हे से कहा कि अगर आप पूरा दही-चीनी खाएंगे तो आपकी दुल्हन खुश हो जाएगी. पंडितजी की यह बात सुनकर दूल्हा दही-चीनी को लगातार खाने लगता है और दुल्हन उसे देखती रहती है. फिर दुल्हन भी दूल्हे से कहती है कि अगर ऐसी बात है तो दूल्हा पूरा खा जाएगा.
ये भी पढ़ें: Watch: टॉयलेट सीट पर बैठने वाली थी गर्लफ्रेंड, हुआ कुछ ऐसा कि बॉयफ्रेंड को बनाना पड़ा ये वीडियो
सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसके साथ ही नेटिजंस दूल्हे और दुल्हन के इस क्यूट अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं. कमेंट बॉक्स में सोशल मीडिया यूजर्स इस जोड़ी को इनकी कैमिस्ट्री की खूब तारीफें कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Trending News: देर रात तैयार होकर बार में गई लड़की, हुआ कुछ ऐसा कि रोते हुए बनाना पड़ा वीडियो
