Trending Pakistani Dance Video: आजकल पाकिस्तानी डांसर्स के वीडियो ऑनलाइन यूजर्स को अपना दीवाना बना रहे है. इन डांसर्स के बोल्ड और अट्रैक्टिव डांस मूव्स किसी को भी अपनी ओर आकर्षित करने का दम रखते हैं. हाल ही में वायरल हुई पाकिस्तानी लड़की आयशा को ही ले लीजिए, जब से उसका लता मंगेशकर के गाने पर किया डांस वायरल हुआ है, उसके एक के बाद एक वीडियो हिट हो रहे हैं. इसी कड़ी में एक और पाकिस्तानी डांसर का नाम भी जुड़ गया है, जो अपने बेबाक डांस मूव्स से सबको दीवाना बना रही है.

बॉलीवुड मूवी मोहरा के गाने "तू चीज बड़ी है मस्त मस्त" के रीमिक्स गाने पर डांस करती एक पाकिस्तानी डांसर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस दिल जीत लेने वाले वीडियो में आप एक पाकिस्तानी डांसर को फ्लोर पर थिरकते हुए दिखाया गया है. वीडियो में डांसर 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' पर डांस करती नजर आ रही है, जो मूल रूप से अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री रवीना टंडन पर फिल्माया गया है और इसका ये रिमिक्स गाना फिल्म मशीन में कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया है. पाकिस्तानी डांसर, लाल और सुनहरे रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही है और सॉन्ग फेम एक्ट्रेस रवीना टंडन को भी डांस में कड़ी टक्कर दे रही है.

वीडियो देखिए:

वायरल हुआ डांस वीडियो

ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को "शेख खुशी" नाम के अकाउंट से यूट्यूब पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 27 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लाखों लाइक्स के साथ ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है. नेटिज़न्स, पाकिस्तानी डांसर के वीडियो के कमेंट सेक्शन पर अपना प्यार बरसा रहे हैं और उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

अब पाकिस्तानी वायरल लड़की के डांस को Mr. Bean की स्टाइल में देखिए