Delhi News: ग्रेटर कैलाश दिल्ली के पॉश इलाकों में से एक है. अधिकतर लोगों को यहां घर लेने के लिए पापड़ बेलने पड़ जाते हैं. वहीं इन दिनों ग्रेटर कैलाश से एक बेडरूम का फोटो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल इसमें बेडरूम में ही ओपन टॉयलेट बनाया गया है, जिसे देखकर यूजर्स हैरान हो गए. वैसे तो लोग बेडरूम को तरह-तरह की पेंटिंग, पर्दे और गुलदस्ते लगाकर सजा कर रखते हैं. ऐसे में यह वीडियो हैरान करने वाला है.  

बेडरूम में है खुला टॉयलेट

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश का यह अनोखा कमरा किरायेदारों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए पूछा गया कि GK2 में इस तरह के कमरे के लिए आप ज्यादा से ज्यादा कितना किराया देंगे? इस कमरे का जो किराया बताया जा रहा वो जानकर आपके होश उड़ जाएंगे.

ग्रेटर कैलाश के इस कमरे का किराया 15 से 20 हजार रुपये के बीच बताया जा रहा है. फोटो में बेडरूम के अंदर बेड के अलावा साइड में ओपन वेस्टर्न टॉयलेट बना हुआ है. वहीं नहाने के लिए शीशे का कवर करके हरे कलर का एक जगह बना दिया गया है. यह सब कुछ बस एक छोटे से कमरे में बना हुआ है.

यूजर कर रहे अजीबोगरीब कमेंट

इससे पहले आप दिल्ली के पॉश इलाकों में बड़े-बड़े बंगले देखे होंगे, जिसमें सभी सुविधाएं मौजूद होती है. इस अजीबोगरीब बेडरूम का फोटो वायरल होते ही यूजर्स लगातार कमेंट करने लगे. इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा 'यह बिस्तर वाला शौचालय है'. दूसरे यूजर ने लिखा 'यह अतिरिक्त जगह और सुविधाओं वाला जेल है'.

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा 'यह तिहाड़ जेल का स्पेशल कमरों का सेट है'. दिल्ली में एक तरफ जहां अनधिकृत कॉलोनियां हैं, जहां पानी समेत कई सुविधाओं की कमी होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन ग्रेटर कैलाश जैसे पॉश इलाकों में जहां बड़े-बड़े बंगले हैं वहां इस तरह के फोटो हैरान कर देने वाले हैं.

ये भी पढें:  Eiffel Tower: सिक्योरिटी गार्ड से छुपकर एफिल टावर पर चढ़ गए दो पियक्कड़, सोते रहे पूरी रात, सुबह होते ही उड़े सबसे होश...