ये पाकिस्तान में रहने का खौफ है! हवा में फाइटर प्लेन देखते ही न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की हो गई हवा टाइट
तेज आवाज का शोर सुन जब खिलाड़ियों ने आसमान की ओर देखा तो वो बुरी तरह से डर गए लेकिन कुछ सेकंड में उन्हें ये अहसास हो गया कि यह पाकिस्तानी एयरफोर्स के विमान हैं.

चैंपियन ट्ऱॉफी का आगाज आज यानी 19 फरवरी से हो चुका है. पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर 320 रन बनाए हैं. ऐसे में मैदान पर जब न्यूजीलैंड ताबड़तोड़ चौके छक्के मार रही थी तो आसमान में कुछ ऐसा हुआ कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ी बुरी तरह से डर गए. जी हां, मैच के दौरान हुआ यूं कि पाकिस्तानी एयरफोर्स ने करतब दिखाने शुरू कर दिए. तेज आवाज का शोर सुन जब खिलाड़ियों ने आसमान की ओर देखा तो वो बुरी तरह से डर गए लेकिन कुछ सेकंड में उन्हें ये अहसास हो गया कि यह पाकिस्तानी एयरफोर्स के विमान हैं और स्टेडियम के ऊपर करतब दिखा रहे हैं.
पाकिस्तान की वायुसेना के शो से डरे न्यूजीलैंड के प्लेयर
दरअसल, हुआ कुछ यूं कि चैंपियन ट्रॉफी के पहले मैच में कॉन्वे और यंग बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे ही थे, पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी गेंदबाजी कर रहे थे और उन्होंने मैच की पहली ही बॉल डाली थी. लेकिन हुआ कुछ यूं कि इसी दौरान पाकिस्तानी वायुसेना ने आसमान में करतब दिखाने शुरू कर दिए जिसके बाद डगआउट में खड़े न्यूजीलैंड के खिलाड़ी जर के मारे नीचे बैठ गए और बुरी तरह से सहम गए. लेकिन बाद में उन्हें पता लगा कि यह वायुसेना का करतब है तब जाकर उनकी जान में जान आई और अटकी हुई सांसे वापस चलने लगी.
New Zealand 🇳🇿 players and the Pakistani crowd pretending to watch the match while actually enjoying the epic Air Force display 😅✈️🇵🇰 #ChampionsTrophy #ChampionsTrophy2025 #PAKvNZ
— Mursaleen wafai (@MursaleenWafai) February 19, 2025
pic.twitter.com/u3iDdJxKDK
मैच के पहले ओवर में शुरू किए करतब
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान के ICC इवेंट की मेजबानी के 29 साल के लंबे इंतज़ार को खत्म कर दिया. बुधवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जब दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपनी पहली मुकाबला शुरू करने के लिए अपने-अपने ड्रेसिंग रूम से लौटीं, तो पाकिस्तान वायु सेना ने एक एयर शो का आयोजन किया, जो कि ICC चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत की निशानी थी कि टूर्नामेंट शुरू हो चुका है.
यह भी पढ़ें: कुंवारों संग खूबसूरत भाभी ने बीच सड़क जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख दिलों पर चल जाएगा खंजर
यूजर्स ने लिए मजे
वीडियो को @MursaleenWafai नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...काफी ज्यादा डर का माहौल है भाई. एक और यूजर ने लिखा...भाई पाकिस्तान वालों बोल कर किया करो. एक और यूजर ने लिखा...वाह क्या डराया है.
यह भी पढ़ें: ऑर्केस्ट्रा को देख दुल्हन को भूले दूल्हे राजा! कंट्रोल खोया, शर्म बेची और फिर जमकर लगाए ठुमके, देखें वीडियो
















