Viral Video: अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित ब्रुकलिन में मामूली सी बात पर दो पड़ोसियों में विवाद जान लेने पर पहुंच गया. मामला इतना गहरा हो गया कि शख्स ने बाप बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो सामने आया है. यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को 31 अक्टूबर को ट्विटर (X) पर @CronicaPolicial नाम के यूजर ने शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, 'मामला इतना गहरा हो गया कि शख्स ने पड़ोसी बाप बेटे की हत्या कर दी.' वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले पड़ोसी बाप बेटे से कहासुनी होती है. इसके बाद शख्स बेटे की बंदूक निकालकर हत्या कर देता है. इसके बाद पीछे से आ रहे पिता पर भी वह दनादन गोलियां चल देता है, जिससे बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो जाती है. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लोग बेहद खतरनाक बता रहे हैं. वहीं, लोग इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है. हालांकि, दोनों बाप-बेटे की से परिवार के अन्य सदस्यों को भागते हुए देखा जा सकता है. आप भी देखें ये दिल दहला देने वाला वीडियो.
ये भी पढ़ें-
सुहागरात पर पतियों को दूध क्यों पिलाती हैं पत्नियां? जानें क्या है रस्म के पीछे इसकी असली वजह
