Trending Mother Son Singing Video: इंटरनेट बेमिसाल वीडियो का खजाना है, जो हर दिन नए-नए वीडियो के अपलोड होने के साथ ही साथ बढ़ता रहता है. कई कंटेंट क्रिएटर्स वीडियो बनाने के इतने आदि हो जाते हैं कि वो अपने डेली रूटीन का काम करते-करते भी वीडियो बना लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो एक मां-बेटे की जोड़ी का भी देखा है, जो कुछ-कुछ काम करते-करते एक साथ गाना गुनगुना रहे हैं.
सोशल मीडिया पर आए दिन लोगों को अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए नोटिस किया जाता है. नाचने-गाने से लेकर पेंटिंग-कुकिंग तक के तमाम वीडियो इंटरनेट पर मौजूद हैं. सिंगिंग के एक वीडियो ने इन दिनों ऑनलाइन खूब धमाल मचाया हुआ है, जिसमें एक बेटे के साथ मां को सुर छेड़ते हुए देखा जा सकता है. इन दोनों का तालमेल इतना बढ़िया है कि कोई भी इनकी सिंगिंग का दीवाना हो जाए.
वीडियो देखिए:
मां बेटे की सिंगिंग है ग्रेट
ऑनलाइन इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में मां-बेटे की जोड़ी को एक साथ बहुत आत्मीयता से गाते हुए देखा जा सकता है. इंस्टाग्राम यूजर "@itsjudeyork" ने इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो में आप एक शख्स को अपनी सिंगिंग का वीडियो रिकॉर्ड करते हुए देख सकते हैं. जैसे ही वह गाना शुरू करता है, उसकी माँ भी उसको ज्वाइन कर लेती है और गाने लगती है. इसकी मां एक रिटायर्ड ओपेरा गायिका है. वीडियो की शुरुआत में उसको समझ नहीं आता है कि वो बेटे को ज्वाइन करे या न करे, लेकिन वह गाते गाते, धीरे-धीरे कैमरे के सामने आ जाती है. इस वीडियो को पिछले हफ्ते शेयर किया गया था और शेयर किए जाने के बाद से इस सिंगिंग वीडियो (Singing Video) एक लाख से ज्यादा लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स मिल चुके हैं.
ये भी पढ़ें:
