Trending Video: वाइल्डलाइफ और चिड़ियाघर में पशु-पक्षियों की डेली लाइफ दिखाने वाले हजारों वीडियो, सोशल मीडिया पर हर दिन अपलोड किए जाते हैं. इन वीडियो में जानवरों की शरारतें, मासूमियत और दिल छूने वाले रिएक्शन कैद होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो एक चिंपांजी मां का भी वायरल हुआ है, जो सी-सेक्शन से गुजरने के बाद पहली बार अपने नवजात को देखती है.

कंसास के सेडगविक काउंटी जू ने अपने बच्चे चिंपांजी के लिए मां के प्यार के इजहार की एक झलक दिखाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है और कहा कि इस चिंपांजी मां ने बच्चे से मिलने के बाद से उसे नीचे नहीं रखा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि चिंपांजी का बच्चा लेटा हुआ है और वहां उसकी मां आती है. कुछ पल के लिए उसे कुछ समझ नहीं आता है कि वो क्या करे, लेकिन अगले ही पल वो उसे अपनी गोद में उठा लेती है और अपना सारा प्यार अपने बच्चे पर लूटाने लगती है.

वीडियो देखिए:

सी सेक्शन से हुई बच्चे की डिलीवरी

सी-सेक्शन से गुजरने के दो दिन बाद मां चिंपांजी की अपने नवजात शिशु से पहली मुलाकात की ये हार्टटचिंग क्लिप ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है. अपने बच्चे से रीयूनियन के दौरान नई मां चिंपांजी के खुशी के पल ने ऑनलाइन यूजर्स के दिलों को पिघला दिया है. चिंपांजी मां का नाम महाले है, जिसने आपातकालीन सी-सेक्शन के जरिए बच्चे को जन्म दिया है. सेडगविक काउंटी चिड़ियाघर की पोस्ट में लिखा है कि, "न्यू बोर्न बेबी ठीक से सांस नहीं ले पा रहा था, इसलिए उसे मेडिकल टीम के साथ अस्पताल में तब तक रहना पड़ा जब तक वह खुद से सांस नहीं लेने लगा. उसके बाद ही वह माँ के साथ फिर से मिल पाया."

ये भी पढ़ें: 

कचरे को डस्टबिन में फेंकते गजराज का वीडियो वायरल