एक्सप्लोरर

लैब से 40 बंदर भागे तो लोगों को मिली दरवाजे बंद रखने की सलाह, यूजर्स बोले- गलती किसी की और...

Viral News: पुलिस इन बंदरों की तलाश कर रही है, तलाश करने के दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लोग अपने घरों के खिड़की और दरवाजे बंद रखें और इन बंदरों को अपने घरों में घुसने न दें.

Trending Video: आपने बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में कई बार देखा होगा कि लोगों के घरों से पालतू जानवर भाग निकलते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सुना कि रिसर्च लैब से भी कोई जानवर भाग सकते हैं जो मेडिकल रिसर्च के लिए वहां लाए गए हों. जी हां कैरोलिना की एक लैब से करीब 43 बंदर भाग जाने से इलाके में हड़कंप मच गया. ये सभी बंदर उम्र में काफी छोटे हैं और इन पर अब तक कोई वैज्ञानिक प्रयोग भी नहीं किया गया है. पुलिस इन बंदरों की तलाश कर रही है, तलाश करने के दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लोग अपने घरों के खिड़की और दरवाजे बंद रखें और इन बंदरों को अपने घरों में घुसने न दें.

अमेरिका की लैब से भागे 43 बंदर

दरअसल, अमेरिका के कैरोलिना में येमासी स्थित जेनेसिस रिसर्च लैब में ये बंदर वैज्ञानिक प्रयोग के लिए रखे गए थे, जानकारी के मुताबिक जब सफाई कर्मचारी अपना काम करने वहां गया तो पिंजरे का ताला लगाना भूल गया, इसके बाद जैसे ही बंदरों को इसकी भनक लगी वो वहां से भाग गए, इसके बाद सीसीटीवी फुटेज से घटना का पता लगा और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. इसके बाद लोगों ने विरोध भी जताया कि लैब की गलती का खामियाजा आम लोग क्यों भुगतेंगे. आपको बता दें कि अल्फा कई सारे पहलुओं पर जानवरों में रिसर्च करता है और देश में जैव रिसर्च सेवाएं प्रदान करता है. 

पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

येमासी पुलिस के मुखिया ग्रेगरी अलेक्जेंडर ने कहा कि शहर में जगह जगह पर इन बंदरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाए गए हैं, किसी भी निवासी को अगर बंदर दिखाई दे तो वो खुद इन्हें पकड़ने की कोशिश न करें बल्कि पुलिस को इस बारे में सूचना दें. बंदरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाई हैं. इन्हें पकड़ने के लिए टीम थर्मल इमेजिंग कैमरों का इस्तेमाल कर रही है, जिससे रात में भी बंदरों को आसानी से देखकर पकड़ा जा सके.

यह भी पढ़ें: यूनिवर्सिटी की छात्रा ने स्टेज पर उतारा टॉप, डांस देख यूजर्स बोले, अश्लीलता की हद है, देखें वीडियो

डरे हुए हैं लोग, बोले यूजर्स

मामला जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही यूजर्स ने कमेंट की झड़ी लगा दी. इंटरनेट पर लोगों ने कहा कि बंदरों को भी जीने का अधिकार है, उन्हें इस तरह से पिंजरे में बंद करना क्रूरता है. एक और यूजर ने लिखा...वो अपनी जान बचाने के लिए भागे हैं, वैसे भी आपकी लापरवाही से ये सब हुआ है, लोगों को परेशान करना बंद कीजिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...मुझे तो डर लग रहा है, कहीं कोई वायरल इनके साथ न आ गया हो.

यह भी पढ़ें: इश्योरेंस का पैसा उठाने के लिए भालू बन करते थे गाड़ियों पर अटैक! पुलिस ने दबौच कर यूं सिखाया सबक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए आर-पार के मूड़ में ट्रंप, बचाने के लिए NATO के पास क्या है? 
ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए आर-पार के मूड़ में ट्रंप, बचाने के लिए NATO के पास क्या है? 
BMC मेयर पद के लिए दिखेंगे नए राजनीतिक समीकरण? डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने क्लियर किया स्टैंड
'नये राजनीतिक समीकरण बनने की खबरों में सच्चाई नहीं', BMC में मेयर पद को लेकर बोले एकनाथ शिंदे
पुतिन को अमेरिका से मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
पुतिन को मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास

वीडियोज

Bharat ki Baat: Greater Noida का सिस्टम इतना 'ठंडा' क्यों? | Greater Noida Engineer Case
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | PM Modi | Nitin Naveen | Maharashtra | West Bengal | Manikarnika
Sandeep Chaudhary: सरकारी सिस्टम की वरिष्ठ पत्रकारों ने खोली पोल! | Noida Engineer Case | UP News
Sandeep Chaudhary: मुस्लिम-दलित टारगेट पर क्यों? RLD प्रवक्ता का चौंकाने वाला खुलासा! | CM Yogi
Sandeep Chaudhary: Anurag Bhadauriya का प्रशासन पर गंभीर आरोप! | Noida Engineer Case | UP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए आर-पार के मूड़ में ट्रंप, बचाने के लिए NATO के पास क्या है? 
ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए आर-पार के मूड़ में ट्रंप, बचाने के लिए NATO के पास क्या है? 
BMC मेयर पद के लिए दिखेंगे नए राजनीतिक समीकरण? डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने क्लियर किया स्टैंड
'नये राजनीतिक समीकरण बनने की खबरों में सच्चाई नहीं', BMC में मेयर पद को लेकर बोले एकनाथ शिंदे
पुतिन को अमेरिका से मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
पुतिन को मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गुजराती झूला, चांदी के बॉक्स में कश्मीरी शॉल... PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति को तोहफे में दिए ये गिफ्ट
गुजराती झूला, चांदी के बॉक्स में कश्मीरी शॉल... PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति को तोहफे में दिए ये गिफ्ट
Ear Cleaning Tips: कैसे पता करें कान में जमा हो गया वैक्स, क्या है इस पीली गंदगी को निकालने का देसी तरीका?
कैसे पता करें कान में जमा हो गया वैक्स, क्या है इस पीली गंदगी को निकालने का देसी तरीका?
"बारात वापस चली जाएगी भाई" स्टेज पर चढ़ हसीनाओं की तरह ठुमके लगाने लगा दूल्हा- यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget