सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, इसका कोई भरोसा नहीं, लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है जिसने हर किसी को हंसी से लोटपोट कर दिया है. वीडियो में एक चालाक बंदर और एक समझदार इंसान के बीच ऐसी मजेदार ‘डील’ होती है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि अब तो बंदर भी पूरी तरह स्मार्ट हो चुके हैं. मोबाइल छीनकर छत पर बैठा बंदर किसी भी हालत में फोन लौटाने को तैयार नहीं होता, लेकिन फिर जो जुगाड़ लगाया जाता है, वो इस पूरे मामले को और भी दिलचस्प बना देता है. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है और लोग इसे बार-बार देखकर मजे ले रहे हैं.

Continues below advertisement

मोबाइल लेकर छत पर बैठा बंदर

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर किसी शख्स का मोबाइल छीनकर छत पर जाकर आराम से बैठ जाता है. नीचे खड़े लोग उसे वापस लेने की कोशिश करते हैं और तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं, लेकिन बंदर बिल्कुल भी फोन लौटाने के मूड में नहीं दिखता. वह ऊपर बैठकर मोबाइल के साथ खेलता रहता है और लोगों को चिढ़ाता हुआ नजर आता है.

फ्रूटी के बदले हुई डील

काफी देर तक मशक्कत के बाद शख्स को एक आइडिया आता है. वह तुरंत एक फ्रूटी खरीदकर बंदर की तरफ फेंक देता है. जैसे ही बंदर की नजर फ्रूटी पर पड़ती है, वह बिना देर किए मोबाइल को नीचे फेंक देता है. शख्स भी मौके पर चौकन्ना रहता है और फोन को कैच कर लेता है. इस तरह ‘इस हाथ दे उस हाथ ले’ वाली डील पूरी हो जाती है.

यह भी पढ़ें:Fridge Cleaning Accident: चालू फ्रिज की सफाई करना बना जानलेवा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

वीडियो वायरल होते ही लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कोई बंदर को “स्मार्ट चोर” बता रहा है तो कोई इसे “मोंकेश भाई की शानदार डील” कह रहा है. कई यूजर्स ने मजाक में लिखा कि “भाई ने सही टाइम पर सही ऑफर दे दिया.” वहीं कुछ लोगों ने कहा कि “आज के जमाने में बंदर भी बिना डील के कुछ नहीं देता.” वीडियो को @Dr_sandeep01 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कूलर के अंदर बैठा था नागराज, ढक्कन खोला तो उड़े होश; वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा