✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

मस्जिद में रोजेदारों संग बंदर ने भी किया इफ्तार, वीडियो हो गया वायरल

कविता गाडरी   |  26 Feb 2026 06:23 PM (IST)

रमजान से जुड़ा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मस्जिद के अंदर रोजदारों के बीच एक बंदर इफ्तार कर रहा है.

मस्जिद में रोजेदारों संग बंदर ने भी किया इफ्तार, वीडियो हो गया वायरल

इफ्तार वायरल वीडियो

रमजान का महीना चल रहा है और इस बीच रमजान से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. रमजान से जुड़ा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मस्जिद के अंदर रोजदारों के बीच एक बंदर आराम से बैठा है और इफ्तार के वक्त उनके साथ खाना  खा रहा है. यह नजारा सोशल मीडिया पर लोगों को यह वीडियो हैरान भी कर रहा है और भावुक भी कर रहा है. वहीं लोग इस वीडियो को देखकर खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं. रोज शाम इफ्तार के समय पहुंच जाता है बंदर   सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @karishma_aziz97 नाम के अकाउंट से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है. एक बंदर मस्जिद में इफ्तार कर रहे लोगों के साथ जाकर इफ्तार करने लगता है. वहीं वायरल हो रहे पोस्ट के अनुसार यह लंगूर रोज शाम के समय मस्जिद में आ जाता है और इफ्तार होने तक वहीं बैठा रहता है. अजान के बाद जब रोजेदार इफ्तार शुरू करते हैं तो वह भी उनके साथ खाना खाता है. वहीं वीडियो में भी साफ दिखाई देता है कि लोग उसे भगाने की कोशिश नहीं कर रहे, बल्कि वह भी शांति से उनके बीच बैठा है. इफ्तार खत्म होने के बाद वह वापस चला जाता है. इस तरह का मेलजोल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

सोशल मीडिया पर आए लोगों के मजेदार रिएक्शन यह वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने इस पर जमकर कमेंट किए. एक यूजर ने कमेंट किया रोजेदारों के साथ आराम से बैठ कर लंगूर इफ्तार कर रहे हैं और ये लंगूर रोज शाम के टाइम आ जाते हैं. वहीं एक दूसरा यूजर कमेंट करता है सच में यह तो बहुत अच्छी तस्वीर है. इसके अलावा एक और कमेंट आया बेशक, मखलूक-ए-खुदा का यह आपसी मेल-मिलाप और रूहानी सुकून का मंजर दिल को छू लेने वाला है. वहीं कुछ यूजर्स ने इसे इंसान और जानवर के बीच भरोसे की मिसाल बताया. एक और यूजर ने इस वीडियो को देख कर कमेंट किया धर्म का असली संदेश ही यही है रहमत और रहमदिली. वहीं कुछ लोगों ने हल्के अंदाज में कमेंट किया लगता है इस लंगूर को भी इफ्तार का टाइम याद हो गया है.

ये भी पढ़ें-जापान में CM योगी को बच्चे ने किया दंडवत प्रणाम, संस्कृत में सुनाया श्लोक; वीडियो वायरल

Published at: 26 Feb 2026 06:23 PM (IST)
Tags:trending newsVIRAL VIDEORamadan 2026Iftar videomosque viral video
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • मस्जिद में रोजेदारों संग बंदर ने भी किया इफ्तार, वीडियो हो गया वायरल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.