Viral Mahakumbh 2025: 13 जनवरी से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुरू हुए महाकुंभ का आज समापन है. आज यानी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है और उसी के साथ कुंभ का समापन भी होगा. करीब 1.5 महीने चले इस कुंभ से कई लोगों के वीडियो वायरल हुए हैं और उन्हें फिल्मों के ऑफर तक मिल गए. आज हम आपको महाकुंभ के ऐसे ही कुछ वायरल वीडियो और लोगों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें देखकर आपको खुशी भी होगी, हंसी भी आएगी, गुस्सा भी आएगा और आप मायूस भी होंगे. चिमटे वाले बाबा से लेकर मोनालिस और भी साध्वी हर्षा से लेकर आईआईटीयन बाबा तक आपको लेकर चलेंगे.
खूब वायरल हुए थे चिमटे वाले बाबा
दरअसल, मौका था कुंभ का जहां पूरी दुनिया के लोग स्नान और गंगा में डुबकी लगाने पहुंचे हैं. साधु संतों का तो मानों यहां डेरा सा लग गया है. अलग अलग टेंट में रह रहे साधुओं से वहां के यूट्यूबर बात करके बाइट लेने की कोशिश में है. लेकिन एक यूट्यूबर को साधु बाबा का बाइट लेना तब महंगा पड़ गया जब बाबा ने यूट्यूबर को चिमटे से पकड़कर कूट डाला. दरअसल, बाबा को यूट्यूबर के सवाल पसंद नहीं आए, और उन्हें अचानक गुस्सा आ गया. बस फिर क्या था, बाबा ने आव देखा ना ताव, धोती से चिमटा निकाल कर यूट्यूबर और उसके साथियों की कुटाई शुरू कर दी.
आसमान से अचानक जमीन पर गिर पड़ी थी होस्ट हर्षा उर्फ साध्वी हर्षा
जब से हर्षा रिछारिया का वीडियो सामने आया है, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. यूजर्स हर्षा रिछारिया के बारे में कई तरह की बातें कर रहे हैं. कुछ हर्षा रिछारिया के पास्ट को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं तो कुछ महाकुंभ में साध्वी की वेशभूषा को हर्षा को पाखंड बता रहे हैं. बता दें, महाकुंभ में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई के दौरान हर्षा रिछारिया साधु-संतों के साथ एक रथ पर दिखी थीं. इसी दौरान उन्होंने कुछ मीडिया चैनलों से बातचीत की और महाकुंभ का एक चर्चित चेहरा बन गईं.
यहां तक कि लोगों ने उन्हें महाकुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वी भी कह दिया. तब से वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लग गईं और तीन दिन के अंदर ही इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स दस लाख के पार हो गए. फिलहाल हर्षा रिछारिया उत्तराखंड में खूबसूरत वादियों के बीच अपना मन लगा रही हैं.
भारत-पाकिस्तान मैच पर भविष्यवाणी के बाद फिर से चर्चा में आए आईआईटियन बाबा
आईआईटी वाले बाबा को तो आप जान ही गए होंगे. लोगों का दावा है कि यह बाबा नशे की हालत में कुछ भी बोल देते हैं. अब लोगों को यह बात कहने का एक मौका और मिल गया है. अपने आखिरी वायरल वीडियो में आईआईटियन बाबा ने भारत पाकिस्तान के मैच की भविष्यवाणी की थी जिसमें वो कह रहे थे कि भारत पाकिस्तान से बुरी तरह से हारेगा, इसके अलावा एक और वीडियो बाबा का वायरल है जिसमें वो लोगों को सुदर्शन चक्र से काटने की बातें करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में बाबा ने कहा कि तुम लोग मेरी ताकत को पहचान जाओ वरना जब तक तुम्हें एहसास होगा मैं तुम्हें सुदर्शन से काट चुका हूंगा. वीडियो के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. बाबा का दावा है कि उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस में इंजीनियरिंग की है.
यह भी पढ़ें: स्पैम कॉल समझकर काटता रहा शख्स! एक महीने बाद सच्चाई पता चली तो दीवार पर दे मारा सिर
फिल्मों में चली गई माला बेचने वाली मोनालिसा
सोशल मीडिया पर इन दिनों सबसे ज्यादा जिक्र जिसका हो रहा है वह है मोनालिसा. महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा इन दिनों फिल्मों में पहुंच चुकी है. महाकुंभ में फूल बेचने आई मोनालिसा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर क्या वायरल हुई देखते ही देखते वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई.
अब आलम यह है कि मोनालिसा को बॉलीवुड से भी बुलावा आ चुका है. मोनालिसा इन दिनों मेकर्स के साथ फिल्म मणिपुर डायरी के लिए शूटिंग कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: रुई और सफेद रेत से बना स्नो विलेज देख लगी पर्यटकों की भीड़, पोल खुलने पर हुआ जमकर बवाल, देखें वीडियो
