Underwater Matches Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों हमें कई ऐसे वीडियो देखने को मिल रहे हैं, जिससे हमें दुनिया में हो रही नई खोज या फिर बन रहे प्रोडक्ट की जानकारी बड़ी ही आसानी से मिल रही है. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Virai Video) होते देखा गया. जिसमें एक ऐसी माचिस (Matches) को देखा गया जो की पानी में जाने के बाद भी नही बुझती है.
आमतौर पर हमारे घरों में पाए जाने वाली माचिस की साइज काफी छोटी होती है और इसमें लकड़ी की तीलियां होती है, जिनके एक किनारे पर आग जलाने के लिए बारूद का मसाला लगा होता है. जिसे घिसने के बाद माचिस की तीली जल जाती है. फिलहाल सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़ी माचिस की तीली को जलाने के बाद उसे पानी में डालने पर भी वह नहीं बुझती है.
वायरल हो रहा वीडियो
वायरल हो रही इस क्लिप को सोशल मीडिया पर क्रेजी रसियन हैकर नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. जिसे शेयर करने के साथ ही कैप्शन में 'अंडरवाटर माचिस' कैप्शन लिखा हुआ है. वहीं वीडियो में शख्स को माचिस की एक बड़ी तीली को जलाने के बाद उसे पानी से भरे एक जार में डालते देखा जा रहा है.
पानी में जाने के बाद भी जलती रही माचिस
जार से निकाले जाने के बाद माचिस (Matches) की तीली को हवा में हिलाने पर वह फिर से जलती देखी जा सकती है. वीडियो को देख यूजर्स काफी हैरान भी हो रहे हैं. फिलहाल वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. जिसे खबर लिखे जाने तक 1.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. वहीं हर कोई इसे कैंपिंग के लिए बेहतरीन विकल्प बता रहा है.
इसे भी पढ़ेंःVideo: शख्स ने बुझाई नन्ही गिलहरी की प्यास, बोतल से पिलाया पानी
Funny Video: सुपरमार्केट में घुसा भूखा भालू, प्यारे चोर ने चुराई कैंडी और चिप्स