Trending Cat Video: सोशल मीडिया पर पालतू जानवरों (Pet Animals) में सबसे ज्यादा कुत्तों और बिल्लियों का वीडियो (Dog & Cat Video) ही खूब वायरल होता है. इन बिल्लियों की विभिन्न हरकतें दिखाने वाले ये वीडियो अकसर बहुत मजेदार होते (Funny Video) हैं. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो एक पालतू बिल्ली का वायरल हुआ है जिसे देख आप हंस बिना नहीं रह पाएंगे.
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया ये मजेदार वीडियो (Funny Video) एक फनी कारण बताता है कि एक किटी (Cat) का सिर हमेशा गीला क्यों रहता है. वीडियो में दिखाई गई वजह एक आपको जोर से हंसा देगी. वीडियो में एक बिल्ली अपने बिस्तर पर सोती हुई दिखाई दे रही है और वीडियो पर टेक्स्ट इंसर्ट बताता है कि, "आश्चर्य है कि मेरी बिल्ली का सिर हमेशा गीला क्यों रहता है." वीडियो में आप इस बात की वजह खुद देख लें.
वीडियो देखें:
इस वीडियो को मूल रूप से टिकटॉक पर शेयर किया गया था और अब यह वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिर से पोस्ट किया जा रहा है. ठीक उसी तरह जैसे इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को एक कैप्शन के साथ शेयर किया गया है जिसमें लिखा है कि, "इतनी प्यारी टोपी."
मजेदार वीडियो हुआ वायरल
इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने के बाद से वीडियो को अब तक 1.7 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और ये गिनती लगातार बढ़ ही रही है. पोस्ट पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट भी पोस्ट किए हैं. एक यूजर ने लिखा है कि, "ये सच में बहुत मजेदार है." कई यूज़र ने अपनी प्रतिक्रिया दिखाने के लिए हंसते हुए इमोजी (Laughing Emoji) का इस्तेमाल किया है.
ये भी पढ़ें:
Watch: डेट पर गए बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के सिर से निकाले जुएं, यूजर्स बोले- True Love
Watch: स्कूल में दो लड़कियों के बीच हुई पटका-पटकी, क्लासरूम को बना दिया दंगल
