✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

सड़क पर बैठी गाय पर चढ़ा दी Breeza, वीडियो देख खौलने लगेगा आपका भी खून

कविता गाडरी   |  प्रांजुल श्रीवास्तव  |  06 Mar 2026 03:05 PM (IST)

एक क्लिप में सड़क पर बैठी एक गाय के ऊपर कार ड्राइवर ने कार चढ़ा दी. बताया जा रहा है कि यह घटना राजस्थान के बूंदी इलाके की है. वीडियो सामने आने के बाद लोग ड्राइवर की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं.

सड़क पर बैठी गाय पर चढ़ा दी Breeza, वीडियो देख खौलने लगेगा आपका भी खून

गाय पर चढ़ाई कार

सोशल मीडिया पर आए दिन गायों पर होने वाले अत्याचार से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं. गाय को बचाने के लिए कई लोग मुहिम भी चलाते हैं, लेकिन इस समय एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग गुस्से से भर उठे हैं. वायरल हो रहे एक क्लिप में सड़क पर बैठी एक गाय के ऊपर एक कार ड्राइवर ने कार चढ़ा दी. बताया जा रहा है कि यह घटना राजस्थान के बूंदी इलाके की है. वीडियो सामने आने के बाद लोग ड्राइवर की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं और कड़ी कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं. इसके अलावा इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भी साफ नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें-चोरी का अड्डा बनी ट्रेन की साइड अपर बर्थ, गरीब वेंडर्स को बनाया निशाना, वीडियो देख खौलेगा खून

सड़क पर बैठी गाय पर चढ़ा दी ब्रेजा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @raavan_india नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के बीचो-बीच कुछ गायें आराम से बैठी होती हैं, तभी से पीछे से एक कार आ रही होती है. कार वाला धीरे-धीरे कार को आगे बढ़ता है, जिससे कुछ गाय तो उठकर साइड हो जाती है, लेकिन एक गाय वहीं बैठी रहती हैं. इसके बाद ब्रेजा चलाने वाला ड्राइवर गाड़ी को गाय पर चढ़ा देता है. यह घटना इतनी अचानक होती है कि किसी को कुछ समझ नहीं आता. वहीं वीडियो देखने के बाद कई लोग इसे ड्राइवर की गंभीर लापरवाही बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि शायद ड्राइवर को गाय दिखाई नहीं दी.

लोगों में गुस्सा, उठी सख्त कार्रवाई की मांग

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि बेजुबान जानवरों के साथ इस तरह का व्यवहार बहुत अमानवीय है ऐसे मामलों में कड़ी सजा होनी चाहिए. इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर कमेंट करता है कि कैसे-कैसे लोग हैं, इस धरती पर उनके लिए बेजुबान जानवरों की कोई कीमत ही नहीं है. वहीं दूसरे यूजर ने गुस्सा जताते हुए कहा ऐसे लोगों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर उन्हें लंबी सजा मिलनी चाहिए, ऐसे क्रूर लोग समाज के लिए खतरा है. एक दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा जिस दूध की चाय यह लोग रोज पीते हैं, उसी गाय के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं.

हालांकि, कुछ यूजर्स का कहना है कि यह जानबूझकर नहीं किया गया होगा. एक यूजर ने लिखा शायद ड्राइवर को ब्लाइंड स्पॉट की वजह से गाय दिखाई नहीं दी होगी. वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा गलती कार वाले की नहीं, बल्कि उस व्यक्ति की भी है जिसने अपनी गाय को सड़क पर यूं ही छोड़ रखा है. इसके अलावा लास्ट में एक और यूजर कमेंट करता है रावण जी आज का इंसान आपके राक्षसों से भी निचले स्तर पर हैं, आप तो फिर भी महाराज थे आपके अन्य छोटे-मोटे राक्षसों जैसा कृत्य आज का इंसान कर रहा है जिसमें इंसानियत तो बिल्कुल नहीं है.

ये भी पढ़ें-'ईदगाह का हामिद'... 10-10 के सिक्के जोड़ मां के लिए झुमके खरीदने पहुंचा बच्चा, हो जाएंगे इमोशनल

Published at: 06 Mar 2026 03:05 PM (IST)
Tags:trending newsVIRAL VIDEOcow hit by car videoBrezza car viral video
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • सड़क पर बैठी गाय पर चढ़ा दी Breeza, वीडियो देख खौलने लगेगा आपका भी खून
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.