Trending Video: दुनिया भर में शादियों में अब PDA का कल्चर शुरू हो गया है. ऐसे में अपनी शादी के हर लम्हे को खास और यादगार बनाने के लिए लोग हर हद से गुजरने के लिए तैयार रहते हैं. शादियों के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहते हैं इसी बीच अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो देखने को मिला है जो हद ये ज्यादा प्यार है.
सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जेंटलमैन ग्रूम अपनी दुल्हनिया के इंतजार में खड़ा में लेकिन इन जनाब के दोस्तों ने इन्हें ही सरप्राइज दे दिया और एक नन्नी सी बच्ची को इनकी पीछे भेज दिया. इसके बाद इस वीडियो में जो हुआ उसे हर कोई बार बार देखने पसंद कर रहा है.
यहां देखिए ये पूरा का पूरा वायरल वीडियो:
इस वीडियो में आप देख सकते हैं अपनी पार्टनर के इंतजार में खड़े शख्स के पीछे जैसे ही ये नन्नी सी बच्ची पहुंचती है तो ये ग्रूम काफी हैरान रह जाते और बेहद प्यार इस बच्ची के साथ खेलने लगते हैं और इसे खूब प्यार करते हैं. फैंस को इस दूल्हे का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है. नन्नी बच्ची को देखते ही इस शख्स के चेहरे पर जो रिएक्शन आए उसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Trending Video: दुल्हन ने किया ऐसा डांस स्टेप, दूल्हे को लेकर बुरी तरह गिरते वीडियो वायरल
सोशल मीडिया यूजर्स शख्स के इस अंदाज और बच्ची की मासूमीयत पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. इस वीडियो को अभी तक डेढ़ लाख ये ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इसके साथ ही फैंस कमेंट बॉक्स में भी इन लम्हों की खूब तारीफें कर रहे हैं.
