Trending Delhi Metro Station Video: दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशन परिसर अपने साफ-सुथरे माहौल के लिए जाने जाते हैं और जहां थूकने पर भी जुर्माना लगाया जाता है. यहां के नियमों के बारे में सूचनाएं भी हर पल अनाउंसमेंट के जरिए यात्रियों को दी जाती है. ऐसे में दिल्ली मेट्रो के एक वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ डीएमआरसी (DMRC) को भी हैरान कर दिया है, जिसमें एक शख्स को मेट्रो ट्रैक पर पेशाब करते हुए देखा जा सकता है.

वायरल वीडियो (Viral Video) में एक शख्स दिल्ली मेट्रो स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर खड़ा होकर पटरियों पर टॉयलेट करता दिखाई दे है. ये वीडियो साउथ दिल्ली के मालवीय नगर स्टेशन (Malviya Nagar Metro Station) का बताया जा रहा है, जिसे कुछ दिन पहले ट्विटर यूजर ने शेयर किया था और अब ये वीडियो ऑनलाइन धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है.

शिकायत पर तत्काल कार्रवाई संभव

दिल्ली मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही में बताया कि, "यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सिस्टम के अंदर सफाई और स्वच्छता बनाए रखने में मदद करें. यात्रियों के उपयोग के लिए स्टेशन पर शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं." उन्होंने ये भी कहा, यदि ऐसी कोई गतिविधि देखी जाती है तो यात्री पास के किसी डीएमआरसी अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं या हमारे 24×7 हेल्पलाइन नंबर 155370 या सिक्योरिटी हेल्पलाइन नंबर 155655 पर संपर्क कर सकते हैं ताकि दोषी पर तत्काल कार्रवाई की जा सके.

ये भी पढ़ें:

Viral Video: दिल्ली मेट्रो स्टेशन में घुसा बंदर