✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Video: पुलिस वाले का हो गया मोय मोय...आधी बुलेट और आधी साइकिल को देखकर दंग रह गया पुलिसकर्मी

एबीपी लाइव   |  Sheikh Inzemam Ulhuq  |  04 Jun 2024 05:21 PM (IST)

Viral Vide: एक शख्स ने बुलेट मोटरसाइकिल को साइकिल में बदल दिया है, जिसे देखकर पुलिसकर्मी भी अपनी माथा पकड़ लेता है. आप भी वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे.

Video: पुलिस वाले का हो गया मोय मोय...आधी बुलेट और आधी साइकिल को देखकर दंग रह गया पुलिसकर्मी

बुलेट को बना दिया साइकिल

Trending Video: जैसे सोशल मीडिया तरह तरह की हैरान कर देने वाली वीडियो से भरा पड़ा है, उसी तरह भारत भी तरह तरह के जुगाड़ बैठाने वाले लोगों से भरा हुआ है. कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर ऐसे वायरल होते हैं जिसमें लोग तरह तरह की कलाकारी दिखाते नजर आते हैं. ऐसे में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स ने बुलेट मोटरसाइकिल की परिभाषा ही बदल दी, और हद तो तब हो गई जब शख्स ने बाइक का इंजन निकाल कर उसमें साइकिल वाले पैडल दाल दिए. वीडियो को देखकर हर किसी को हैरानी हो रही है. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में.

पुलिसकर्मी का हुआ मोय मोय

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स सड़क पर बुलेट मोटरसाइकिल पर चल रहा है, उसी रोड पर एक पुलिसकर्मी भी खड़ा हुआ है, जैसे ही बुलेट वाला पुलिस वाले के पास आता है, पुलिस वाला बाइक को देखकर हैरान रह जाता है, क्योंकि बुलेट असल में बुलेट होती ही नहीं है. शख्स ने बुलेट को साइकिल बनाया हुआ है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने बाइक का इंजन निकाल कर उसमें पैडल और चेन लगाई हुई है. हालांकि ऊपर से बाइक पूरी तरह से बुलेट की तरह ही दिखाई दे रही है लेकिन नीचे से यह पूरी तरह से साइकिल में बदल चुकी है. इसके बाद पुलिस वाला शख्स को रोकता है और उसे इसे चलाने को कहता है. इसके बाद पैडल मारकर शख्स लोगों को नमूना दिखाता है. आधी बुलेट आधी साइकिल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को @MojClips नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं 19 हजार से ज्यादा बार वीडियो को लाइक किया गया है, ऐसे में यूजर्स वीडियो पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....पुलिस वाले के साथ बहुत बुरा हुआ. एक और यूजर ने लिखा...इसलिए लोग कहते हैं, इंडिया इज नॉट फॉर बिगिनर्स. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....भाई ने पेट्रोल बचाने का और पुलिस वाले का मोय मोय करने का अच्छा जुगाड़ निकाला है.

यह भी पढ़ें: Video: पार्क में लड़कियों के बीच चले लात घूसे...एक दूसरे के कपड़े फाड़ने का वीडियो हो रहा वायरल

Published at: 04 Jun 2024 05:21 PM (IST)
Tags:Bullet BikeVIral VideoTRENDING
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • Video: पुलिस वाले का हो गया मोय मोय...आधी बुलेट और आधी साइकिल को देखकर दंग रह गया पुलिसकर्मी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.