Man fails to pick women in arms: जितना बस में हो, उतना ही वजन उठाना चाहिए. यह कहावत तो आपने जरूर सुनी होगा. लेकिन इस कहावत को सिद्ध करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कपल डांस करता नजर आता है. डांस करते हुए युवक महिला को उठाने की कोशिश करता है. उसके बाद जो हुआ उसके लिए तो वीडियो देखना बनता है.

वीडियो क्यों हो रहा है वायरलवायरल हो रहा वीडियो काफी फनी है. देखने से लगता है कि कपल किसी पार्टी में डांस कर रहा है. महिला युवक का हाथ पकड़े नजर आती है और शर्माते हुए डांस भी कर रही होती है. युवक भी पहले तो आराम से रोमांटिक डांस कर रहा होता है. फिर ना जाने क्यों वह सोचता है कि महिला को गोद में उठाया जाए. वह महिला को गोद में उठाने की कोशिश करता है. इतने में ही दोनों जमीन पर गिर पड़ते हैं. और युवक का महिला को उठाने का प्रयास असफल हो जाता है.

देखें वीडियो:

वीडियो पर क्या रहा लोगों का रिएक्शन?वीडियो पर लोगों ने मिक्स रिएक्शन दिए हैं. कुछ लोग कपल के गिरने के मोमेंट को काफी फनी बता रहे हैं. वहीं कुछ लोग चिंता भी जता रहे हैं. कुछ का यह भी कहना है कि जितना बस की हो उतना ही वजन उठाना चाहिए. लेकिन कुछ भी हो कपल के लिए तो यह एक ऊप्स मोमेंट बन ही गया है. जो उन्हें जीवनभर याद रहने वाला है. इसी के साथ युवक को यह भी समझ आ गया होगा कि जितना बसकी हो उतना ही वजन उठाना चाहिए.