Trending Backflip Video: सोशल मीडिया पर आपने ऐसे कई वीडियो देखेंगे होंगे जिन्हें देखकर काफी कुछ सीखा जा सकता है और जो जीवन में कभी हार ना मानने की शिक्षा भी देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो एक आदमी का वायरल हुआ है जो पाइप पर बैकफ्लिप करने की कोशिश में लगातार विफल हो रहा है.
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे प्रेरणादायक वीडियो (Instagram Viral Video) में दिखाया गया है कि कैसे एक आदमी कई बार असफल होने के बावजूद भी पाइप पर खड़े होकर बैकफ्लिपिंग करना नहीं बंद करता है. ये शख्स पानी के बीच से जा रहे एक पाइप के ऊपर खड़ा है और बैकफ्लिप करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन बार-बार गिर जाता है. हालांकि, वो बिना हार माने अपना प्रयास जारी रखता है और कोशिश करना बंद नहीं करता है. अंततः उसकी कोशिश रंग लाती है और वो बैकफ्लिप करने के बाद वापस सही तरीके से खुद को पाइप पर खड़ा कर पाता है.
वीडियो देखिए:
वीडियो से मिलती है शिक्षा
इस क्लिप में नजर आ रहा शख्स कुणाल कुशवाहा है और इस वीडियो को उसने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. क्लिप को शेयर किए जाने के बाद से अब तक 11 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और ये गिनती लगातार बढ़ रही है. इस क्लिप ने यूजर्स को बहुत प्रभावित करते हुए ये शिक्षा दी है कि किसी भी कठिन कार्य की शुरुआत में दिक्कतें जरूर आती है, लेकिन हार न मानते हुए अपना प्रयास जारी रखने वाले शख्स की हमेशा जीत होती है.
ये भी पढ़ें
