Thief Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार वीडियो देखने के मिलते हैं. इन्ही में कई बार कुछ चोरों के भी वीडियो सामने आते हैं जो कि काफी शातिर अंदाज में चोरी को अंजाम देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब सामने आया है और खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक चोर दिनदहाड़े खड़े खड़े स्कूटी चुराने का गजब का प्लान तैयार करता और काफी शानदार तरीके से एक महिला को इस जाल में फंसाता है और उसकी स्कूटी ले उड़ता है. काफी दूर तक महिला इस चोर के पीछे दौड़ती है लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लगता. 

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि चोर की नजर सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी पर पड़ती है और वो इसे चुराने का प्लान बना लेते हैं. मजेदार बात ये हैं कि चोर इसे चोरी छीपे चोरी नहीं करता है बल्कि मालकिन खुद चोर को अपने हाथ से चाबी थमाती है. मालकिन के आने से पहले चोर स्कूटी में कपड़ा फंसा देता है और थोड़ा अलग जाकर खड़ा हो जाता है. कपड़ा फंसा होने के कारण स्कूटी स्टार्ट नहीं होती. महिला कोशिश करके परेशान हो जाती है ऐसे में यही चोर महिला के सामने मदद की पेशकश करता है. 

यहां देखिए वीडियो

महिला अपने हाथों से इसे चाबी थमा देती है और फिर अपने फोन कर किसी को इस वाकया की जानकारी देती है. इतने में मौका पाते ही ये चोर स्कूटी में फंसाया हुआ कपड़ा निकालता है. स्कूटी स्टार्ट करके फरार हो जाता है. महिला काफी दूर तक इसके पीछे भागती है लेकिन स्कूटी की स्पीड के सामने ये कापी बेबस हो जाती ही और हाथ मलती रह जाती है. 

ये भी पढ़ें: Watch: इस शख्स की मजेदार अंग्रेजी देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी, एक्साइटमेंट में कह दी ऐसी बात

इस वायरल वीडियो पर हर कोई चोर की दिमाग की उपज से इंप्रेस दिखाई दे रहा है. हालांकि कई यूजर्स का मानना है कि अगर ये शख्स अपना तेज दिमाग किसी अच्छे कामों में लगाए तो काफी में काफी सफल हो सकता है. इसके साथ ही वीडियो में हर किसी के एक खास मैसेज भी है कि किसी को भी अपनी वाहन की चाबी देते हुए सतर्क रहे, सावधान रहें. 

ये भी पढ़ें: Watch: स्कूटी पर हीरोपंती लड़के को पड़ी महंगी, लोग पूछ रहे- सलामत बची है कोई हड्डी पसली?