Trending News in Hindi: आपने ऐसे कई लोगों को देखा होगा जिनमें ऐसी क्रिएटिविटी देखने को मिलती है जो काफी हद तक दूसरों को हैरान कर देती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को बॉलिंग गेम खेलने के दौरान कमाल की ट्रिक लगाते देखा गया है. वहीं वीडियो के अंत में उसके ट्रिक शॉट ने सभी को हैरान कर दिया है.
सोशल मीडिया पर हमेशा ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें एक स्पोर्ट्सपर्सन को हैरान कर देने वाले ट्रिक शॉट खेलते देखा जा सकता है. हाल ही में सामने आए वीडियो में एक शख्स अपने बॉलिंग के स्टाइल से काफी सुर्खियां बटोर रहा है. जिसे देख ज्यादातर युवा उससे काफी इंप्रेस दिखाई दे रहे हैं. वहीं कई यूजर्स उसके जैसी बॉलिंग करने के सपने देख रहे हैं.
वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स को क्लब के अंदर दो बॉल्स से बॉलिंग का खेल खेलते सकते हैं. वह सबसे पहले एक भारी गेंद को अपने हाथों से घुमाते हुए बॉलिंग बोर्ड पर सरका देता है. वहीं दूसरी बॉल को तेजी से उछाल कर बॉलिंग बोर्ड पर फेंक देता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि तेजी से फेकी गई बॉल बाद में फेके जाने के बाद भी जाकर अपने सभी टार्गेट पर टकरा जाता है. जिसके बाद मशीनरी गिरे हुए टार्गेट को हटाकर नए टार्गेट रख देती है. इस बीच बॉलिंग बोर्ड पर सरक कर आ रही पहले फेंकी हुई बॉल नए टार्गेट से टकराती है.
इसे भी पढ़ेंःTrending News: दुनिया के सबसे डरावने पब से चोरी हुई महिला की खोपड़ी, 200 साल पहले मिली थी मौत की सजा!
सोशल मीडिया पर दांतों तले अंगुलियां दबा लेने वाले इस ट्रिक शॉट वीडियो को काफी सराहना मिल रही है. वहीं खबर लिखे जाने तक इसे 5.7 मिलियन व्यूज मिल गए हैं. फिलहाल 4 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इस वीडियो को लाइक किया है. वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @jokezar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो पर यूजर्स अपने रिएक्शन कमेंट भी कर रहे हैं. वहीं एक यूजर ने कमेंट कर कहा है कि वह इस ट्रिक को जल्द ही आजमाने वाला है.
इसे भी पढ़ेंःTrending News: रिटायरमेंट पर टीचर को दी अनोखी विदाई, हाथी पर बैठाकर पूरे गांव घुमाया, हर शख्स हुआ शामिल