✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

रील बनाने के चक्कर में जेल जाने की तैयारी, चलती ट्रेन में सीट कवर फाड़ने लगा शख्स

एबीपी लाइव   |  Sheikh Inzemam Ulhuq  |  01 Jan 2025 11:40 AM (IST)

शख्स रील बनाते हुए ट्रेन के सामानों को तोड़कर बाहर फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा हुआ है और लोग शख्स को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.

रील बनाने के चक्कर में जेल जाने की तैयारी, चलती ट्रेन में सीट कवर फाड़ने लगा शख्स

शख्स ने भारतीय रेलवे सीट कवर को फाड़ दिया

सोशल मीडिया पर आपको केवल कंटेंट क्रिएटर ही नहीं मिलेंगे, बल्कि असामाजिक तत्वों की भी सोशल मीडिया पर भरमार है, जो चंद लाइक्स और व्यूज के लिए देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं और घटिया हरकतों के चलते लोगों को परेशान करते हैं. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान और परेशान करके रख दिया है, जिसमें एक शख्स रील बनाते हुए चलती ट्रेन में सीट कवर और पंखे तोड़ता हुआ नजर आ रहा है. शख्स रील बनाते हुए ट्रेन के सामानों को तोड़कर बाहर फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा हुआ है और लोग शख्स को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.

शख्स ने रील बनाते हुए फाड़ी ट्रेन की सीटें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मोहम्मद समीर नाम का एक शख्स ट्रेन में रील बनाते हुए रेलवे की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचा रहा है. इस दौरान वो सीट फाड़ते हुए ट्रेन के पंखे तोड़ रहा है और सामानों को चलती ट्रेन से बाहर फेंकते दिखाई दे रहा है. इस दौरान रील में जिया हो बिहार के लाला सॉन्ग बज रहा है. बताया जा रहा है कि शख्स बिहार के दरभंगा का रहने वाला है. वीडियो में पहले शख्स ट्रेन की सीट को बुरी तरह से नोंचकर फाड़ता है, फिर ऊपर लगी सीट का लोहा निकाल कर बाहर फेंक देता है, इसके बाद वो ट्रेन के पंखों को भी नुकसान पहुंचाता है.

रेलवे को नुकसान पहुंचाने वाले को मिलती है मोटी सजा

आपको बता दें कि रेलवे सरकार की संपत्ति है और खासकर इसे नुकसान पहुंचाने वाला कानून के पंजों से नहीं बच सकता. रेलवे का लोहा चुराना हो या फिर उसे नुकसान पहुंचाना, इन सभी में सख्त सजा और जुर्माने का प्रावधान है. कोई भी शख्स जो आईटी अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करता है और रेलवे को नुकसान पहुंचाता है तो उसे 10 साल तक की जेल हो सकती है, इसके अलावा मोटा जुर्माना भी उसे चुकाना पड़ सकता है. बहरहाल सोशल मीडिया पर शख्स को गिरफ्तार करने की मांग तेज होती जा रही है.

यूजर्स ने दी तीखी प्रतिक्रियाएं

वीडियो के वायरल होने के बाद से लेकर अब तक 1.4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं 11 हजार से ज्यादा बार वीडियो को लाइक किया गया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....ये बिहारी नहीं हो सकता, ये भिखारी है. एक और यूजर ने लिखा.....इसे तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा.....इन जैसे लोगों को खुले में छोड़ना ठीक नहीं, तुरंत जेल भेजा जाए.

Published at: 01 Jan 2025 11:40 AM (IST)
Tags:TRENDINGVIRAL VIDEOTrain seat cover
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • रील बनाने के चक्कर में जेल जाने की तैयारी, चलती ट्रेन में सीट कवर फाड़ने लगा शख्स
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.