Trending News: इन दिनों युवाओं के सिर एडवेंचर्स स्पोर्ट और स्ंटट का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है. जिसके कारण आए दिन युवाओं को रोमांच से भरे कई हैरतअंगेज कारनामे करते देखे जा रहे हैं. खतरनाक जोखिम से भरे इन कारनामों को करना हर बार आसान नहीं होता है. ज्यादातर मामलों में स्टंट के दौरान कई लोगों को मुंह की खानी पड़ती है और परिणाम काफी भयावह होते हैं.
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक सनकी शख्स बेवकूफी भरा कदम उठाने के कारण पहाड़ी पर झरने से नीचे की ओर गिरते देखा जा रहा है. जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स के पसीने छूट गए हैं. स्टंट इतना खतरनाक था कि उसे करते वक्त उस शख्स की जान भी जा सकती थी, फिलहाल हादसे में उसे ज्यादा चोटें नहीं आई हैं.
वायरल हो रहा वीडियो सुसोंग काउंटी में चीन के जिउजिंगगौ में एक पर्यटन स्थल का बताया जा रहा है. जिसमें एक फिसलन भरे झरने को दौड़ कर पार करने की चाह रखने वाले एक सिरफिरे शख्स देखा जा रहा है. जो अपने बेवकूफी भरे कदम उठाने की सजा पाते दिख रहा है. वीडियो में शख्स झरने पर फिसलने के कारण तेजी से नीचे आते देखा जा रहा है.
पानी की तेज धारा में फिसलते हुए और चट्टानों पर टकराने से शख्स की जान जा सकती थी. फिलहाल वीडियो के अंत में देखा जा रहा है कि नीचे गिरने के बाद वह शख्स चट्टानों के एक कुंड में जाकर संभल जाता है. जहां उसे आसपास खड़े लोग बचा लेते हैं. वीडियो को साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो को देख यूजर्स ऐसी जगहों पर सावधान रहने की बात कहते नजर आ रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंःViral Video: बारिश में चूहे को मिला चप्पल का सहारा, जान बचाने के लिए किया कुछ ऐसा
Watch: वीडियो बनाने के चक्कर में लड़की ने जंगल में लगा दी आग, अब हो रही है आलोचना