Trending Video: अगर आपको छोटे-छोटे जीवों के वीडियो अपनी ओर आकर्षित करते हैं और आप इन वीडियो को देखकर अपना दिल खो बैठते हैं तो ये वीडियो यकीनन आपके लिए ही है. वीडियो में दिखाया गया है कि पार्क में बैठा हुआ एक आदमी गिलहरियों को कुछ कुरकुरे खिला रहा है, जिसे देखकर किसी का भी दिन बन जाएगा.
वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया था और इसे अब तक 11k से अधिक बार देखा भी जा चुका है. वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि इसे किसी पार्क में कैप्चर किया गया है. वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स बाहर बैठा नमकीन का पैकेट खा रहा है. इस दौरान जल्द ही कई गिलहरियों से वो घिर जाता है, क्योंकि वो उन्हें एक-एक करके नमकीन खिलाना शुरू कर देता है. धीरे-धीरे कई गिलहरियों उसके आस-पास जमा हो जाती हैं.
वीडियो देखिए:
बहुत क्यूट है ये वीडियो
सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आपने देखा कि कैसे एक शख्स गिलहरियों को कुरकुरे खिलाता हुआ दिख रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर खूब पसंद कर रहे है और इसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी शेयर कर रहे हैं, जिससे ये इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है और वायरल हो गया है. वीडियो को अब तक 11 हजार से ज्यादा देखा जा चुका है और ये गिनती हर दिन बढ़ रही है. वीडियो में दिख रही मासूम गिलहरियां और इस आदमी के नेक इरादे, आपको जरूर अच्छे लगे होंगे.
ये भी पढ़ें:
