सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर कुछ पल के लिए समझ ही नहीं आता कि आखिर माजरा क्या है. ऐसा ही वीडियो इन दिनों चर्चा में है, जिसमें एक शख्स ट्रैक्टर को पानी के अंदर चलाता नजर आ रहा है. ट्रैक्टर का बड़ा हिस्सा पानी में डूबा दिखाई दिया जबकि शख्स उसकी ड्राइविंग सीट पर बैठकर उसे चला रहा है. यह नजारा जितना अनोखा है, उतने ही दिलचस्प इससे जुड़े सवाल भी हैं.

Continues below advertisement

पानी के अंदर ट्रैक्टर चलता अनोखा नजारा

वीडियो में ट्रैक्टर का अगला हिस्सा पानी में डूबा दिखाई दिया. वहीं, ड्राइवर सीट पर बैठा शख्स स्टीयरिंग संभालते हुए ट्रैक्टर चलाता नजर आ रहा. ट्रैक्टर के इंजन के पास एक पाइप जैसी चीज भी दिखाई दे रही है, जो सामान्य स्थिति से अलग नजर आती है. यही वजह है कि वीडियो देखने वाले लोगों के मन में सवाल उठा  रहे हैं  कि आखिर पानी के अंदर ट्रैक्टर कैसे चल रहा है. वीडियो में दिखाई देने वाली स्थिति के पीछे क्या तकनीक या इंतजाम इस्तेमाल किया गया है, 

पानी में कैसे चल रहा ट्रैक्टर ?

आमतौर पर ट्रैक्टर का इस्तेमाल खेतों में जुताई, सामान ढोने और कीचड़ वाले रास्तों पर चलने के लिए किया जाता है. लेकिन पानी में वाहन चलाना सामान्य बात नहीं है. इंजन और दूसरे जरूरी हिस्सों में पानी जाने से वाहन खराब रहता हैं. वीडियो में ट्रैक्टर के साथ जो पाइप दिखाई दे रहा है, वह किसी खास इंतजाम का हिस्सा लग रहा है , लेकिन सिर्फ वीडियो देखकर इसकी सही भूमिका बताना संभव नहीं है. पानी की गहराई, इंजन की स्थिति और वाहन में किए गए बदलाव जैसी चीजें इस मामले में अहम होते हैं. इसलिए इसे देखकर यह मान लेना सही नहीं  कि कोई भी ट्रैक्टर आसानी से पानी के अंदर चलाया जा सकता है.

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें : ₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश

यूजर्स की प्रक्रिया में उठा सवालों का सहलाब 

इस तरह के अनोखे वीडियो लोगों की उत्सुकता बढ़ा देते हैं. कोई जानना चाहता कि ट्रैक्टर पानी के अंदर कितनी दूर तक चलता है, तो किसी के मन में यह सवाल उमड़ा कि इंजन में पानी जाने से उसे नुकसान क्यों नहीं हो रहा.वहीं कुछ लोग इसे तकनीक और ड्राइविंग का अनोखा उदाहरण मानते हुए ड्राइवर की सराहना करते नजर आए , जबकि दूसरे इसकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं. हालांकि, , वीडियो का सबसे दिलचस्प पहलू यही है कि ट्रैक्टर को पानी में इस तरह चलते देखना आम नजारे से बिल्कुल अलग है

यह भी पढ़ें : पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे