Trending Video: सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कुछ भी कभी भी वायरल हो जाता है. यहां ऐसे-ऐसे अजीबोगरीब वीडियो और घटनाएं देखने को मिलती हैं, जिनको देख सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो ऑनलाइन देखा गया है, जिसमें नशे में धुत एक शख्स अस्पताल आया और दावा किया कि किंग कोबरा की मौत उसको काटने के बाद हो गई है.
घटना का ये वीडियो उत्तर प्रदेश के कुशीनगर (Kushinagar, Uttar Pradesh) का है, जहां के एक जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक शख्स बैठा दिखाई दे रहा है. ये एक अजीबोगरीब शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा और दावा किया कि एक किंग कोबरा ने उसे उसके शरीर पर दो बार काटा है और शख्स के बजाय, सांप ही तुरंत मर गया है. इतना ही नहीं आपनी बात को साबित करने के लिए ये शख्स मरे हुए सांप को भी अपने साथ पॉलीथिन में अस्पताल लेकर आया है.
वीडियो देखिए:
अस्पताल पहुंचे इस शख्स ने दावा किया कि एक किंग कोबरा ने उसे उसके शरीर पर दो बार काटा और सांप खुद मर गया है. उसने डॉक्टर से गुजारिश की कि इसको सुई लगाई जाए ताकि आगे उसे न कुछ होने पाए. सोचने वाली बात ये है कि किंग कोबरा खुद इतना जहरीला होता है कि उसका डसा पानी तक नहीं मांगता है. ऐसे में इस शख्स की बात में कितनी सच्चाई है ये तो शोध का विषय है.
वायरल है घटना का वीडियो
इंस्टाग्राम पर इस दिलचस्प वीडियो को एक मीम पेज ने साझा किया है जिसमें एक नशे में धुत एक शख्स को डॉक्टरों से बात करते हुए, अस्पताल के बिस्तर पर बैठे देखा जा सकता है. इसने अपने पैर में सांप के काटने के निशान को भी दिखाया और डॉक्टरों से उसको सुई लगाने के लिए भी कहा. फिलहाल इस वीडियो को अब तक हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं जिससे ये सोशल मीडिया पर वायरल (viral video) हो गया है. इस वीडियो ने लोगों को असमंजस की स्थिति में छोड़ने के अलावा खूब हंसाया भी है.
ये भी पढ़ें:
छेड़खानी करने निकले थे जनाब, लड़की ने सरेआम उतारा आशिकी का भूत, लड़के की कुटाई का Video वायरल
