✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

कुंभ में बाबा से सवाल पूछ रहे यूट्यूबर की फिर हुई कुटाई, वीडियो हो रहा वायरल

एबीपी लाइव   |  Sheikh Inzemam Ulhuq  |  15 Jan 2025 07:17 PM (IST)

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यूट्यूबर बाबा से सवाल पूछते हुए उनके कॉलर पर माइक लगाने की कोशिश करता है, बस फिर क्या, बाबा इसी हरकत से इतने तप जाते हैं.

कुंभ में बाबा से सवाल पूछ रहे यूट्यूबर की फिर हुई कुटाई, वीडियो हो रहा वायरल

सवाल पूछने पर यूट्यूबर को बाबा ने पीटा

Trending Video: महाकुंभ की शुरुआत उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ( इलाहाबाद) में 13 जनवरी से हो चुकी है. इतना बड़ा आयोजन हो, जिसमें लाखों लोग शामिल हो रहे हों और वहां खटपट ना हो ये तो कैसे संभव है. महाकुंभ के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं. चिमटे से यूट्यूबर की कुटाई तो आपने देख ही ली होगी, अब कुंभ के बाबा ने एक और यूट्यूबर को आड़े हाथों लिया है और इस बार चिमटे से नहीं बल्कि मोर पंख से शख्स की जमकर बैंड बजाई है.

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यूट्यूबर बाबा से सवाल पूछते हुए उनके कॉलर पर माइक लगाने की कोशिश करता है, बस फिर क्या, बाबा इसी हरकत से इतने तप जाते हैं कि यूट्यूबर को पकड़कर कूट देते हैं. इंटरनेट पर वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

कुंभ में एक और यूट्यूबर की हो गई कुटाई!

दरअसल, मौका था कुंभ का, जहां पूरी दुनिया के लोग स्नान और गंगा में डुबकी लगाने पहुंचे हैं. साधु संतों का तो मानों यहां डेरा सा लग गया है. अलग-अलग टेंट में रह रहे साधुओं से वहां के यूट्यूबर बात करके बाइट लेने की कोशिश में है. लेकिन एक यूट्यूबर को साधु बाबा का बाइट लेना तब महंगा पड़ गया जब बाबा ने यूट्यूबर को पकड़ कर कूटने की कोशिश की. दरअसल, यूट्यूबर बाबा से सवाल कर रहा था, लेकिन बाबा को पता नहीं था कि उनकी वीडियो भी बन रही है. बाबा को भनक तब लगी जब यूट्यूबर का साथी बाबा के कपड़ों में माइक लगाने की कोशिश करने लगा, जिसके बाद बाबा उग्र हो गए और उन्होंने अपने हाथ में पकड़े मोर पंख के गट्टे से माइक लगाने वाले शख्स के और सवाल पूछ रहे शख्स पर हमला करने की कोशिश की. वो तो अच्छा हुआ कि वक्त रहते दोनों बाबा से दूर हट गए, वरना काम हो ही गया था बाबा का.

कैमरा देख भड़के बाबा

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यूट्यूबर के सवाल का जवाब दे रहे बाबा को कैमरे का एहसास नहीं होता है. इसके अलावा यूट्यूबर को भी भनक नहीं होती है कि बाबा कैमरे से इतना चिढ़ जाएंगे. लेकिन जैसे ही एक शख्स बाबा के कपड़ों में माइक लगाने की कोशिश करता है, वैसे ही बाबा भड़क कर शख्स पर हमला कर देते हैं. इसके बाद तो सवाल पूछ रहे शख्स की भी शामत आ जाती है और वो दुम दबाकर वहां से खिसक लेता है.

यह भी पढ़ें: खैनी रगड़ी, फांक मारी और लिखने लगा एग्जाम! परीक्षा हॉल में तंबाकू खाते छात्र का वीडियो हो रहा वायरल

यूजर्स ने लिए मजे

वीडियो को scribe_prashant नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अबतक 14.4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....बदतमीज हैं ये Youtuber, मर्यादाहीन हैं. एक और यूजर ने लिखा...जैसे पहले राक्षस आते थे, ऋषि-मुनि की तपस्या को भंग करने वैसे ही आज ऋषि मुनि की तपस्या ये यूट्यूबर भंग कर रहे हैं और प्रसाद ले रहे है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....बाबा के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए, हमले का लाइव सबूत है.

यह भी पढ़ें: बेहद ग्लैमरस है साध्वी हर्षा! नहीं देखा होगा उनका ये अंदाज, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Published at: 15 Jan 2025 07:17 PM (IST)
Tags:TRENDINGVIRAL VIDEOMAHAKUMBH
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • कुंभ में बाबा से सवाल पूछ रहे यूट्यूबर की फिर हुई कुटाई, वीडियो हो रहा वायरल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.