Dog Viral Video: अक्सर कुत्तों (Dog) के वफादार होने की मिसाल दी जाती है और ऐसा कई बार देखने को भी मिलता है. आए दिन ऐसे कई मौके आते हैं जब कुत्ते अपने मालिक के घर की रखवाली करने के अलावा मालिक को दूसरे अंजान लोगों से बचाते देखे जाते हैं. जिसे देख सोशल मीडिया (Social Media) पर यूजर्स का दिल पिघल जाता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) यूजर्स का दिल जीतते देखा जा रहा है.
सोशल मीडिया पर रोजाना रोचक और मनोरंजक कंटेंट देखने को मिलते रहते हैं. वहीं इमोशन्स से जुड़े भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स को भावुक कर देते हैं. हाल ही में सामने आए वीडियो में कुछ ऐसा ही देखा जा रहा है. जिसे देख यूजर्स का दिल पसीज गया है. वीडियो में एक कुत्ता सड़क किनारे सो रहे अपने मालिक को बचाते देखा जा रहा है.
मालिक के बचा रहा कुत्ता
वायरल हो रही वीडियो को फ्रेंड्स ऑफ एनिमल्स नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में एक गरीब शख्स को रात के समय सड़क किनारे सोते देखा जा रहा है. इस दौरान उसका कुत्ता उसके उपर अपना सिर रखे बैठा नजर आ रहा है. तभी एक शख्स तेजी से आते हुए उस शख्स को उठाने आ जाता है. इस पर कुत्ते को गुस्सा आ जाता है और वह उस शख्स को खदेड़ देता है.
3 मिलियन से ज्यादा व्यूज
वीडियो में शख्स के हाथ पर लाठी देखी जा रही है. जिसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह उस शख्स पर हमला कर सकता था. ऐसे में मालिक को बचाने के लिए कुत्ता उस शख्स पर भौंकते हुए उसे दूर खदेड़ देता है. फिलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे खबर लिखे जाने तक 4 लाख 13 हजार से ज्यादा लाइक्स और 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं.
यह भी पढ़ेंः Video: शिकारी ने लोमड़ी को गोली मार कर हिरण की जान